इन 5 वस्तुओं को भूलकर भी ना रखें घर पर, बना रहेगा जीवन में दुर्भाग्य

वास्तु का हमारे जीवन में बड़ा महत्व माना गया है जिसके अनुसार हर वस्तु की एक ऊर्जा होती हैं जो व्यक्ति के जीवन पर गहरा असर डालती हैं। ऐसे में घर की सजावट के समय सावधानी बरतने की जरूरत होती हैं क्योंकि अक्सर सजावट में ऐसी चीजों का इस्तेमाल किया जाता हैं जो कि घर के दुर्भाग्य का कारण बन सकती हैं। आज हम आपको सजावट की कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें घर में ना रखने में ही आपकी भलाई हैं। तो आइये जानते हैं इनके बारे में।

शुक्रवार के दिन करें दही स्नान, कई परेशानियों से मिलती है निजात

इस तरह करें आमलकी एकादशी का पूजन, मिलेगी कष्टों से मुक्ति

कलाकृतियां

आजकल कलाकृतियों के नाम पर कुछ ऐसी वस्तुएं घर में होती है जिसमें सूखे ठूंठ, प्लास्टिक के नकली पेड़ या कोई ऐसी कलाकृति जिसे अश्‍लिलता झलकी हो। यह सभी मृतप्राय: सजावटी कलाकृतियां जो मानी तो जाती हैं कलात्मक लेकिन वास्तु शास्त्र अनुसार ये सभी नकारात्मक ऊर्जा पैदा करती हैं।

चित्र

घर में ताजमहल, जंगली व हिंसक जानवर, रोते हुए बच्चे, नंगे बच्चे, युद्ध के दृश्य, कटे पेड़ या ठूंठ आदि के चित्र न लगाएं। इसके अलावा अभिनेता या अभिनेत्रियों के चित्र, बाइक, कार, मॉडल या अपने गुरु का बड़ा-सा चित्र भी न लगाएं।

पुरानी टूटी वस्तुएं

कई लोग पुरानी या फालतू चीजों से भी अपना घर सजाते हैं, जो कि गलत है। ऐसी वस्तुएं घर में नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देती हैं। वास्तु के अनुसार जब घर में नकारात्मक ऊर्जा में बढ़ोतरी होती है तो इसका सीधा असर परिवार की आर्थिक स्थिति पर भी पड़ता है। इसके साथ ही स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी हो सकती हैं।

कांटेंदार पौधे

कुछ लोग घर को कलात्मक लुक देने के लिए नकली या कांटेदार पौधे लगा लेते हैं अत: घर में कांटेदार पेड़-पौधे न लगाएं, इससे पारिवारिक संबंधों में भी कांटों-की-सी चुभन पैदा होने लगती है।

नकारात्मक पेंटिंग

बहुत से घरों में देखा गया है कि जहां ऐसी पेंटिंग लगी होती है जिसमें क्या है यह कोई नहीं जानता या उसमें खंडहर, सूखे ठूंठ, मानवरहित उजाड़ शहर, बिखरा हुआ घर या सूखा बंजर पहाड़ नजर आता है। ऐसी पेंटिंग नकारात्मकता फैलाती है।