हथेली के ये 5 संकेत दर्शाते हैं तरक्की और सुख-समृद्धि

हिन्दू धर्म में हस्तरेखा ज्योतिष शास्त्र का बहुत महत्व माना जाता हैं। इसके अनुसार व्यक्ति के हाथों में बनी रेखाएं उसके जीवन को दर्शाती हैं और आने वाले समय के शुभ-अशुभ के बारे में बताती हैं। इसी के साथ हथेली में बनी रेखाएं आपकी तरक्की और सुख-समृद्धि को भी दर्शाती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको हथेली के कुछ ऐसे संकेतों की जानकारी देने जा रहे हैं जो बेहद शुभ माने जाते हैं और व्यक्ति की तरक्की और सुख-समृद्धि की ओर इशारा करते हैं। तो आइये जानते हैं इनके बारे में।

- हथेलियों की उंगलियों की बनावट से भी व्यक्ति के भाग्यशाली होने का संकेत मिलता है। अगर किसी व्यक्ति की हथेली भारी, उंगलियां कोमल और लंबी होती तो ऐसा व्यक्ति धनवान होता है।

- अगर किसी व्यक्ति की हथेली में शनि पर्वत में उभार होता है तो यह बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसा व्यक्ति बहुत ही धनवान होता है और उसके मान सम्मान में किसी भी तरह की कोई कमी नहीं आती।

- हथेली पर बनी भाग्यरेखा ही व्यक्ति के भाग्य का निर्धारण करती हैं। अगर भाग्य रेखा हथेली के अंतिम छोर से यानी मणिबंध से आरंभ होकर शनि पर्वत पर जाकर मिलती हो व्यक्ति बहुत ही भाग्यशाली होता है। ऐसा व्यक्ति जीवन का हर सुख प्राप्त करता है। नौकरी और व्यवसाय में हमेशा तरक्की करता है।

- शनि पर्वत जोकि मध्यमा उंगली के नीचे बना होता है अगर वहां पर दो खड़ी हुई रेखाएं बनती हो तो व्यक्ति के जीवन में किसी भी चीज की कोई कमी नहीं होती।

- हथेली पर त्रिकोण का निशान होने पर व्यक्ति बहुत समृद्धिशाली होता है।