शनिवार की सुबह दिखाई दे ये 3 चीजें, तो शनिदेव की आप पर आज विशेष कृपा

शनिवार का दिन अर्थात शनिदेव का दिन। अक्सर देखा जाता हैं कि लोग शनिवार के इस दिन से बहुत डरते हैं क्योंकि यह शनिदेव को समर्पित होता हैं और आपसे हुई कोई भी गलती शनिदेव के प्रकोप का कारण बन सकती हैं। लेकिन ऐसा नहीं हैं शनिदेव न्याय के देवता हैं जो गलत काम करने वालों को दंडित करते है। आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपको सुबह के समय दिखाई दे तो समझिएगा शनिदेव की आप पर आज विशेष कृपा हैं। तो आइये जानते हैं उन चीजों के बारे में जिनका सुबह के समय में दिखना शुभ।

भिखारी

शनिवार की सुबह कोई भिखारी या निर्धन व्यक्ति आपके दरवाजे पर आता है या दिखाई देता है, तो इसे शुभ संकेत माना जाता है। अगर ऐसा होता है तो आपको इनकी उचित मदद करनी चाहिए, इससे शनिदेव प्रसन्न होते हैं।

काला कुत्ता

शनिवार को काला कुत्ता दिखाई देना भी शुभ माना जाता है। ऐसा होने पर काले कुत्ते को घी लगाकर रोटी या बिस्किट खिलाएं।

सफाई कर्मचारी

शनिवार की सुबह सफाई कर्मचारी का दिखाई देना भी शुभ माना जाता है। खास तौर से तब, जब वह झाड़ू लगा रहा हो। ऐसा होने पर उन्हें कुछ पैसे जरूर दें। इससे आपका कार्य निर्विघ्‍न हो जाएगा।