Navratri 2020 : देवी चंद्रघंटा को समर्पित हैं तीसरा दिन, जानें माता के विशेष मंत्र

25 मार्च, 2020 से नवरात्रि की शुरुआत हुई जिसमें नौ दिनों तक मातारानी के विभिन्न स्वरूपों को पूजा की जाती हैं। आज नवरात्रि का तीसरा दिन हैं जो कि देवी चंद्रघंटा को समर्पित हैं। मां चंद्रघंटा की आराधना करने वालों का अहंकार नष्ट होता है और उनको सौभाग्य, शांति और वैभव की प्राप्ति होती है। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए मातारानी के कुछ विशेष मंत्र लेकर आए हैं जो आपको माता का आशीर्वाद दिलाएंगे। तो आइये जानते हैं इन मन्त्रों के बारे में।

- सरल मंत्र : ॐ एं ह्रीं क्लीं

- उपासना मंत्र : पिण्डजप्रवरारूढा चण्डकोपास्त्रकैर्युता। प्रसादं तनुते मह्यं चंद्रघण्टेति विश्रुता।।

- महामंत्र : या देवी सर्वभूतेषु मां चंद्रघंटा रूपेण संस्थिता नमस्तस्यै नसस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:

- बीज मंत्र : ऐं श्रीं शक्तयै नम: