इन वास्तु नियमों के पालन से दूर होगी पैसों की कमी, जानें और आजमाए

वास्तु का व्यक्ति के जीवन में बड़ा महत्व माना गया हैं जिसके नियमों का पालन कर व्यक्ति अपने जीवन की कई परेशानियों को दूर कर सकता हैं। वास्तु का है पहलू व्यक्ति के जीवन में सकारात्मकता लेकर आता हैं। आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ वास्तु उपाय लेकर आए हैं जिनकी मदद से जीवन में आई पैसों की कमी को दूर किया जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं इन वास्तु उपायों के बारे में।

- पूजा स्थल का स्थान कभी भी शयनकक्ष में नहीं बनवाना चाहिए। ऐसा होने से घर में कलह और आर्थिक परेशानियां आती हैं।

- घर के ईशान कोण जिसे पूर्व-उत्तर की दिशा भी कहते हैं वहां पर किसी पात्र में नमक भरकर रखें। ऐसा करने से घर से आर्थिक परेशानियां दूर हो जाती है।

- बाथरुम के दरवाजों को कभी भी खुला नहीं छोड़ना चाहिए। ऐसा करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा के प्रवेश का खतरा बना रहता है।

- तिजोरी या आलमारी में कीमती सामान और पैसे रखा जाता है। वास्तु के नियम के अनुसार तिजोरी के पास कभी भी झाड़ू या गंदा समान नहीं रखना चाहिए। झाडू को राहु का प्रतीक माना जाता है जो धन की हानि करवाता है।

- घर पर सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने के लिए कम से कम हफ्ते में एक दिन पानी में नमक मिलाकर पोछा जरूर लगाना चाहिए। ऐसा करने से घर पर खुशहाली और सकारात्मक ऊर्जा का वास रहता है।