वास्तु के अनुसार हर रंग का अपना महत्व, जानें किस तरह डालते हैं ये आपके जीवन पर प्रभाव

घर को आकर्षित बनाने और इसकी सुन्दरता के बढाने के लिए घरों में साज-सज्जा और रंग-रौगन का काम किया जाता हैं। घर को आकर्षक दिखने के लिए सभी ऐसे रंगों का चुनाव करते है जो आँखों में बस जाए। लेकिन क्या आप जानते हैं कि वास्तु के अनुसार हर रंग का अपना विशेष महत्व होता हैं और घर की दीवारों पर किया गया रंग आपके जीवन पर भी असर डालता हैं। ऐसे में जरूरी हो जाता हैं कि घर में किया गया रंग वास्तुसंगत हो। इसलिए आज हम आपको इससे जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी देने जा रहे हैं कि कौनसा रंग आपक लिए शुभ रहेगा और घर को तरक्की की ओर लेकर जाएगा।

कमरे की छत पर लगवाएं कैसा रंग
कमरे की छत को सफ़ेद रंग से पेंट करने पर कमरे में अधिक ऊष्मा व प्रकाश रहेगा पर पूरे कमरे में सफ़ेद रंग नहीं किया जाना चाहिए, क्योंकि वास्तु में इस रंग को अल्पजीवी माना गया है। गुलाबी, लाल, नारंगी रंग आपसी संबंधों को सुदृढ़ बनाते है, अतः शयन कक्ष में इन रंगों का प्रयोग लाभकारी सिद्ध होगा।

कैसा हो रसोईघर की दीवारों का रंग
रसोईघर में भी लाल रंग शुभ फलों में वृद्धि करता है। घर के मुख्य द्वार के लिए रंग का चुनाव घर की दिशा के आधार पर किया जाना चाहिए, ऐसा करने से सकारात्मक ऊर्जाओं में वृद्धि होगी एवं पर्यावरण सौहार्दपूर्ण बनेगा।

किस रंग का कहां करें प्रयोग
हल्के नीले एवं हरे रंग को वास्तु में स्वास्थ्य के प्राकृतिक स्त्रोत के रूप में देखा जाता है। ये रंग ठंडे और कोमल होते हैं व इनसे संयमित और शांतिमय विकंपन पैदा होता है। इन रंगों का प्रयोग घर के ड्राइंग रूम में करना उचित है। हल्के नीले रंग का बाथरूम भी वास्तु में शुभ माना गया है।

सेहत के लिए शुभ है ऐसा रंग
पीला रंग व्यक्ति के स्नायु तंत्र को संतुलित व मस्तिष्क को सक्रिय रखता है, अतः इस रंग को अध्ययन कक्ष या लाइब्रेरी में उपयोग करना लाभप्रद होगा।बैंगनी रंग को उत्साहवर्धक एवं अवसाद का नाश करने वाला माना जाने के कारण इसका उपयोग योग व साधना कक्ष या पूजा स्थल में शुभ होता है।