ताडकेश्वर महादेव दूर करेंगे दुर्भाग्य, अगर करेंगे सावन के गुरुवार यह उपाय

सावन का पूरा महीना हमारे जीवन के दुख दर्दों को दूर करने के लिए सबसे अच्छा माना जाता हैं। क्योंकि इस महीने में भगवान शिव की अपने भक्तों पर विशेष कृपा होती हैं। सावन के महीने में जिस तरह सोमवार का महत्व होता हैं, उसी तरह हर वार का महत्व होता हैं। आज हम आपको सावन के गुरुवार का महत्व बताने जा रहे हैं। जिसमें किया गया एक उपाय भगवान शिव के ताडकेश्वर रूप को प्रसन्न करने के लिए किया जाता हैं। इस उपाय से प्रसन्न होकर ताडकेश्वर महादेव हमारे जीवन से दुर्भाग्य को दूर करते हैं और जीवन में खुशियों का आगमन होता हैं। तो आइये जानते हैं सावन के गुरुवार का यह उपाय।

गुरूवार को पीले रंग के कपड़े पहनें, शिव पूजा हेतु पीले आसान का प्रयोग करें। शुद्ध घी में हल्दी मिलाकर दीपक करें। धूप जलाएं। पीले फूल चढाएं। पीत चंदन से शिवलिंग अथवा महादेव के चित्र पर त्रिपुंड बनाएं। केसर मिश्रित दूध शिवलिंग तथा महादेव के चित्र पर अर्पित करें। पीतल के लोटे में पानी और शहद मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक अथवा महादेव के चित्र पर पत्ते से चढाएं। भोग स्वरुप केला अर्पित करें और ताड़केश्वर शिव के मंत्र का एक माला जाप करें।

"मंत्र: ॐ स्त्रों ताड़केश्वर रुद्राय ममः दुर्भाग्य नाशय नाशय फट।।"

इस उपाय से निश्चित ही कुछ ही समय में दुर्भाग्य आपके घर का रास्ता भूल जाएगा। इस उपाय से जीवन से दुर्भाग्य के कारण उत्त्पन्न सारी परेशानीयां दूर होती हैं। व्यक्ति धर्म मार्ग पर अग्रसर होता है तथा परमेश्वर शिव भक्त को भवसागर से तार देते हैं।