देसी अंदाज में बनाए जापानी डिश सुशी, सिर चढ़कर बोलेगा इसका स्वाद #Recipe

खाने-पीने के शौक़ीन लोग हमेशा कुछ नया ट्राई करना पसंद करते हैं। आप सभी ने जापनी व्यंजन सुशी के बारे में तो सुना ही होगा जिसमें सीफूड का इस्तेमाल होता हैं। लेकिन आज इसे हम देसी स्टाइल में वेजिटेरियन तरीके से बनाएंगे और स्वाद का लुत्फ़ उठाएंगे। तो आइये जानते हैं वेजिटेरियन सुशी बनाने की Recipe के बारे में।

आवश्यक सामग्री

सुशी राइस - 4 कप
चीनी - 1/2 कप
सिरका - 1 कप
नोरी शीट्स - आवश्यकता अनुसार
एवोकैडो - 1
गाजर - 1
शिमला मिर्च - 1

बनाने की विधि

- वेजिटेरियन सुशी बनाने के लिए सबसे पहले चावल को उबाल लें और फिर इस उबले हुए चावल में सिरका मिक्स करें। इस बात का ख्याल रखें कि चावल और सिरका दोनों ही गर्म हों ताकि ये आपस में अच्छे से मिल जाएं।
- नोरी शीट लें और इसे बिछाएं और इस पर चावल की एक लेयर डालें। लेकिन किनारे पर जगह छोड़ते जाएं ताकि इसे रोल करने में दिक्कत ना आए।
- इसमें कटी हुई सब्जियों एड करें और सुशी को एक तरफ से रोल करते हुए लपेटे और पूरा रोल कर लें।
- इसे दबाते हुए अच्छे से रोल करें और आखिर में इसमें हल्का सा पानी लगाकर जोर से चिपलाएं ताकि रोल खुले नहीं।
- गीले चाकू से इस रोल को 1.5 इंच के टुकड़ों में काट लें। लीजिए तैयार है आपकी वेजिटेबल सुशी।