Navratri 2021 : मातारानी को लगाए खोए पेड़े का भोग, कम मेहनत में होगा तैयार #Recipe

नवरात्रि का पावन पर्व जारी हैं जिसमें मातारानी को विभिन्न प्रकार के भोग लगाए जाते हैं। देवी मां को सफेद चीज या गाय के देसी से तैयार पकवान ज्यादा पसंद आते हैं। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए खोए पेड़े बनाने की Recipe लेकर आए हैं जो कम मेहनत में तैयार हो जाएगा। तो आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में।

आवश्यक सामग्री

खोया - 1 कप (कद्दूकस किया)
चीनी - 1/4 कप
गुनगुना दूध - 3 बड़े चम्मच
केसर - 6 से 7 धागे
देसी घी - 1,1/2 बड़े चम्मच
इलायची पाउडर - 1/4 छोटा चम्मच
पिस्ता - जरूरत अनुसार (कटे हुए)

बनाने की विधि

- सबसे पहले दूध में केसर मिलाकर अलग रख दें।
- अब पैन में घी गर्म करके उसमें खोया 10-15 मिनट तक धीमी आंच में खोया भूनें।
- इसमें केसर वाला दूध और चीनी मिलाएं।
- अब इसमें इलायची पाउडर मिलाएं और मावा पैन का किनारा छोड़ने तक पकाएं।
- तैयार मिश्रण को कमरे के तापमान पर ठंडा होने दें।
- अब हाथों पर थोड़ा घी लगाएं और थोड़ा-थोड़ा मिश्रण लेकर पेड़े बनाएं।
- इसे पिस्ता से गार्निश करके प्लेट में रखें और देवी मां को भोग लगाएं।