दिवाली के दिन लक्ष्मी के प्रसन्न होने पर दिखने लगते है ये संकेत, आप भी जाने

कार्तिक कृष्ण पक्ष की अमावस्या अर्थात दिवाली लक्ष्मी जी का प्राकट्य दिवस है। वह श्रीनारायण के साथ पृथ्वी पर आती हैं। लक्ष्मी जी को प्रसन्न करने के लिए लोग अपने घरों की सजावट करते हैं। वही आज कुछ ऐसे संकेत मिलते है जिनसे हम पहचान सकते है कि लक्ष्मी माता की कृपा हुई है की नहीं। उन्ही संकेतों के बारे में हम आज आपको बताते है...

- माता लक्ष्मी का वाहन होने की वजह से उल्लू का दिखना शुभ संकेत देता है।

- दिवाली की रात को छिपकली या दौड़ती हुई छिपकली दिख जाए तो इसको भी एक अच्छा शगुन माना गया है।

- दिवाली वाले दिन अगर कहीं घर में दो मुंह वाला सांप दिख जाए तो उसका वध नहीं करना चाहिए यह इस दिन आपके धन की बढ़ोत्तरी का सूचक माना गया है।

- दिवाली के समय मात्र सांप ही नहीं अपितु सांप की केचली का मिलना भी धन वृद्धि का कारक होता है।

- दिवाली के समय बिल्ली की नाल का मिलना यह दर्शाता है कि आपको जीवन में धन की कमी नहीं होगी।

- दिवाली के दिन किसी भी जगह से अनचाहा धन मिलना भी यह बताता है कि धन की देवी का आपके घर में प्रवेश हो गया है।

- दिवाली के दिन यदि आपको घर में कहीं छछुंदर दिख जाए तो यह शुभ संकेत माना जाता है।