सोने के तरिके से जाने व्यक्ति का स्वभाव

हर किसी का सोने का तरीका अलग होता है। कोई करवट करके सोते है तो कोई उल्टा होकर सोता है। हर किसी की कोई न कोई खास मुद्रा होती है जिनसे उन्हें नींद बहुत अच्छी आती है। सोने की हर मुद्रा आपके स्वभाव से जुडी हुई होती है। शास्त्रो के अनुसार किसी भी व्यक्ति को सोता हुआ देखकर उसके स्वभाव के बारे में काफी-कुछ जाना जा सकता है। स्वभाव सभी का ही अलग अलग होता है। कोई जल्दी गुस्सा हो जाता है तो कोई सभी के साथ प्यार से रहता है। कोई बहुत मेहनती होता है। इन सबकी जानकारी या तो व्यक्ति को देखकर पता कर सकते है या बोलते हुए देखकर। आज हम आपको व्यक्ति के सोने के तरीके से बतायेँगे उसके व्यक्ति के स्वभाव के बारे में तो आइये जानते है......

1. हाथ-पैर सिकोड़ कर सोना

हाथ-पैर सिकोड़ कर सोने का मतलब है कि आप अपने आस पास हर वक्त खतरा महसूस करते हैं तथा अपने आप को प्रोटेक्शन देने के लिए ऑटोमैटिकली डिफेंसिव पोजीशन अपना लेते हैं। इस अवस्था में सोना इंसान को बेहद मानसिक सुकून देता है जिससे कि वह पूरी रात चैन से सो पाता है।

2. करवट लेकर सोना

ऐसे लोग समझौतावादी होते हैं। साफ-सुथरे रहना, अच्छा भोजन करना इन्हें प्रिय होता है। खोज करना इनका प्रमुख शौक होता है। ये आदर्श जीवन जीना पसंद करते हैं।

3. पेट के बल सोना

ऐसे लोगों में अनजाने भय की भावना होती है। ये किसी भी प्रकार का खतरा उठाने के लिए तैयार नहीं होते। अपनी गलती को अच्छी तरह जानते हैं पर बतलाते हुए डरते हैं। जीवन में कई बार इन्हें धोखा मिलता है। इसलिए ये बहुत ही सोच-समझकर किसी से दोस्ती करते हैं।

4. दोनों हाथ और पैरों को फैलाकर पीठ के बल सोना


जो लोग दोनों हाथ और पैरों को फैलाकर पीठ के बल सोते हैं, वे लोग अपने कार्यों को पूरी स्वतंत्रता के साथ करना पसंद करते हैं। इन्हें सभी सुख-सुविधाएं प्राप्त करने का मोह रहता है।

5. पीठ के बल के साथ पेरो को आपस में जोड़ लेना

ऐसे लोग पागलपन की हद तक काम करना पसंद करते है। किसी भी काम की शुरुआत के बाद जब तक काम पुआ न कर ले आराम करना पसंद नहीं करते है। लेकिन कभी कभी अकेले रहना भीं इन्हे पसंद होता है।