शुक्रवार के दिन महालक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए करे ये उपाय, होगी धन की वर्षा

हिंदू धर्म के अनुसार शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी को समर्पित है। शुक्रवार के दिन जो भक्त देवी लक्ष्मी की पूजा करते हैं, उन्हें कभी भी धन से जुड़ी समस्या का सामना नहीं करना पड़ता। ऐसे में यदि आप भी धन से जुड़ी किसी पेरशानी से जूझ रहे हैं तो (Shukrawar upay in hindi) शुक्रवार के दिन मां महालक्ष्मी का विधि-विधान से पूजन करें साथ ही नीचे बताए गए इन उपयों को भी करके देखें। शुक्रवार को किए इन उपायों की मदद से आप मां महालक्ष्मी को प्रसन्न कर सकते हैं...

- शुक्रवार के दिन मां महालक्ष्मी के मंदिर में जाकर उन्हें लाल रंग के वस्त्र अर्पित करना शुभ होता है।

- शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की आरती करते वक्त सबसे पहले 4 कपूर और 2 लौंग लें। इसके बाद कपूर को जलाकर लौंग उसपर रख दें। इसके बाद मां लक्ष्मी की आरती करे। ऐसा करने से घर से नकारात्मक शक्तियां दूर हो जाती हैं और घर में सुख शांति बनी रहती है। इस आसान से उपाय से मां लक्ष्मी जल्द प्रसन्न होकर व्यक्ति पर अपनी विशेष कृपा करती है।

- सुहागिन शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को सुहाग का सामाना अर्पित करें। इसमें लाल बिंदी, सिंदूर, लाल चूड़ियां और लाल चुनरी शामिल है। ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है।

- शुक्रवार के दिन श्री लक्ष्मी नारायण का पाठ करना चाहिए। साथ ही भगवान लक्ष्मी नारायण को खीर का भोग भी अवश्य लगाना चाहिए। ऐसा करने से मां महालक्ष्मी प्रसन्न होती है

- मां की विशेष कृपा और आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए आप शुक्रवार के व्रत भी रख सकते हैं। व्रत रखने के साथ ही खीर से मां लक्ष्मी को भोग लगाएं फिर 6 वर्ष से कम उम्र की कन्याओं को खीर का प्रसाद बांट दें। इसी के साथ आप कन्याओं को फलों का दान भी दे सकते हैं। अगर आप यह उपाय 21 शुक्रवार करते है तो आपकी सारी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं साथ ही कर्ज से मुक्ति भी मिलती है।

- मां महालक्ष्मी को लाल रंग अतिप्रिय है और कहा जाता है कि यदि शुक्रवार के दिन लाल रंग के वस्त्र धारण कर पूजा की जाए तो मां का आशीर्वाद मिलता है।

- शुक्रवार के दिन एक लाल रंग के कपड़े में सवा किलो चावल रखें और ध्यान रहे कि चावल का एक भी दाना टूटा हुआ नहीं होना चाहिए। इसके बाद चावल की पोटली को हाथ में लेकर ‘ओम श्रीं श्रीये नम:’ मंत्र का 5 माला का जाप करें। फिर इस पोटली को तिजोरी में रख दें। मान्यता है कि ऐसा करने से धन में वृधि होती है

- यदि कोई व्यक्ति धन की समस्या से जूझ रहा है तो उसे हर शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की प्रतिमा के सामने 11 दिनों तक अखंड ज्योति जलाएं। 11 दिन के बाद 11 कन्याओं को भोजन कराए। ऐसा करने से धन संबंधी परेशानियां दूर हो जाती है और व्यक्ति के पास धन की कमी नहीं रहती है।

- मां महालक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए शुक्रवार के दिन हाथ में 5 लाल रंग के फूल लेकर माता का ध्यान करें और वह फूल तिजोरी या अलमारी में रख दें। कहा जाता है कि ऐसा करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और सदैव आपके घर में विराजमान रहती हैं।

(Disclaimer: इस लेख में बताए गए उपाय सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Hindi lifeberrys इनकी पुष्टि नहीं करता है। अमल से पहले संबधित विशेषज्ञ से जरुर संपर्क करें)