वृश्चिक राशिफल 18 फरवरी: लाभ की मात्रा बढ़ेगी

समय विशेष चल रहा है। आपके लाभ कमाने की प्रवृत्ति बहुत तीव्र हो जाएगी। लाभ की मात्रा बढ़ेगी। कहीं से लाभ प्राप्ति के लिए आप दबाव का प्रयोग कर सकते हैं। अपना हक पाने के लिए आपको तिकड़म का प्रयोग करना पड़ सकता है। अपने निकट सहयोगियों को लेकर आप चिंतित रह सकते हैं। काम में गति नहीं आ पा रही है, रुकावटें भी बनी हैं। काम-काज के विस्तार की योजनाएं बनाएंगे, आंशिक रूप से अमल में लाएंगे। आज शाम तक कोई महत्वपूर्ण आर्थिक निर्णय आपके पक्ष में हो सकता है, जिसको लेकर आप काफी समय से चिंतित हैं। समय सुधार पर है। व्यक्तिगत रिश्ते आप अच्छी तरह निभाएंगे। व्यावसायिक संधियों में कोई अच्छी बात आ सकती है। सहयोग-समर्थन बढ़ेगा। यात्रा लाभदायक रहेगी।

18 फरवरी राशिफल : इन 5 राशि वालों का दिन आर्थिक लाभ की दृष्टि से शानदार

सास-बहू के मन-मुटाव को दूर करेंगे ये वास्तु उपाय, होगा झगड़ों का निपटारा

वास्तु में बताई गई झाड़ू की मान्यताएं, जुड़ी हैं घर की खुशियां