इस सावन जल के साथ शिवलिंग पर चढ़ाएं ये 6 चीजे, होगी हर मनोकामना पूरी

सावन आते ही चारो तरफ बम बम भोले के जयकारे शुरू हो जाते है। भगवान शिव को सावन का महीना बेहद प्रिय है। इस महीने में शिवभक्त उन्हें प्रसन्न करने का हर प्रयास करते हैं। इस महीने में भगवान शिव की पूजा बहुत अहम मानी जाती है। सावन के महीने में विष्णु जी योगनिद्रा में जाते हैं। सृष्टि के संचालन का काम शिव देखते हैं। इसलिए ये समय भगवान शिव के भक्तों के लिए अहम माना जाता है। यही वजह है कि शिव को सावन के प्रधान देवता के रूप में पूजा जाता है।

इस महीने में भगवान शिव पृथ्वी पर अवतरित हुए और अपनी ससुराल पहुंचे थे। ससुराल में शिव का स्वागत अर्घ्य और जलाभिषेक से किया गया। यही वजह है कि सावन माह में शिव को अर्घ्य और उनका जलाभिषेक किया जाता है। जल से शीच कर वह अपनी मनोकामना को शिवजी तक पहुँचाते है। लेकिन कुछ ऐसी चीज़े होती है जिनकी वजह से आप उन्हे और भी प्रसन्न कर सकते है। तो आइये जानते है उनको प्रसन्न करने के तरीको के बारे में....

# गन्ने का रस

गन्ने का रस शिवजी को अतिप्रिय होता है और इसको उन्हें अर्पित करने से सभी सुखो को प्राप्त किया आज सकता है।

# चन्दन

चन्दन का लेप से शिवजी सदैव ही शांत रहते है। और इसे चढाने से व्यक्तित्व आकर्षित होता है और समाज में उसका मान सम्मान बढ़ता है।

# गेहूं

शिवजी को गेहूं चढ़ने से निसंतान स्त्री को संतान की प्राप्ति होती है।

# कच्चे चावल

कच्चे चावल को चढाने से धन लाभ होता है।

# केसर

केसर अर्पित करने से दाम्पत्य जीवन सुखमय बना रहता है और मनचाहा साथी मिल सकता है।

# इत्र

शिवजी को इत्र चढाने से मन पवित्र रहता है और घर में भी पवित्रता का वास होता है।