सावन 2025: अपनी राशि के अनुसार शिवजी को लगाएं ये विशेष भोग, मिलेगा महादेव का आशीर्वाद

कल यानी 11 जुलाई से सावन का पावन महीना आरंभ हो चुका है। यह महीना शिवभक्तों के लिए किसी उत्सव से कम नहीं होता, क्योंकि यह भगवान शिव को अत्यंत प्रिय होता है। पूरे देश में शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। हर कोई भोलेनाथ को प्रसन्न करने की कोशिश में जुट जाता है। और इस बार तो बात ही कुछ खास है, क्योंकि 2025 का पहला सावन सोमवार 14 जुलाई को आ रहा है, जो कि शिवभक्तों के लिए अत्यंत शुभ माना जा रहा है।

अगर आप इस दिन व्रत या पूजा का संकल्प ले चुके हैं, तो हम आपको एक सरल उपाय बता रहे हैं जिससे ये दिन और भी फलदायक हो सकता है। मान्यता है कि यदि आप अपनी राशि के अनुसार शिवजी को भोग अर्पित करते हैं, तो भगवान शिव की विशेष कृपा आप पर बनी रहती है। साथ ही व्रत भी अधिक प्रभावी हो जाता है और पुण्य का लाभ कई गुना बढ़ जाता है। तो आइए जानते हैं, किस राशि वालों को इस बार सावन में महादेव को क्या भोग लगाना चाहिए—

राशि अनुसार भोग की सूची

मेष राशि: घी से बना गर्मागर्म हलवा अर्पित करें

वृषभ राशि: शुद्ध दूध की खीर का भोग लगाएं

मिथुन राशि: बेलपत्र के साथ बेलफल भी शिवजी को चढ़ाएं

कर्क राशि: घर में जमाए गए दही से बना भोग अर्पित करें

सिंह राशि: पौष्टिक खजूर शिवजी को अर्पण करें

कन्या राशि: ताजे गन्ने के रस का भोग लगाएं

तुला राशि: पंचामृत तैयार करके महादेव को चढ़ाएं

वृश्चिक राशि: घर के बने बेसन के लड्डू का भोग लगाएं

धनु राशि: मिठास से भरे पेड़े का भोग लगाएं

मकर राशि: मिश्री और जल से शिवजी का जलाभिषेक करें

कुंभ राशि: काले तिल से बनी मिठाई का भोग अर्पित करें

मीन राशि: पारंपरिक ठेकुए महादेव को चढ़ाएं

सावन सोमवार की महत्वपूर्ण तिथियां

इस वर्ष सावन 29 दिनों का रहेगा, जोकि त्रयोदशी तिथि के क्षय के कारण हुआ है। इस बार शिवभक्तों को पूरे चार सोमवार का अवसर मिल रहा है—

पहला सावन सोमवार: 14 जुलाई

दूसरा सावन सोमवार: 21 जुलाई

तीसरा सावन सोमवार: 28 जुलाई

चौथा और अंतिम सावन सोमवार: 4 अगस्त