शास्त्रों के अनुसार धनवान लोग हमेशा डरते हैं इन चीजों से

इंसान की अपने जीवन में यह ख्वाहिश तो होती ही है कि वह अपनी जिंदगी में इतना धनवान बने कि अपनी सभी इच्छाओं की पूर्ती कर सकें। लेकिन धनवान होकर जीना इतना आसान काम भी नहीं हैं। क्योंकि धनवान व्यक्ति हमेशा कई संकटों से घिरा रहता हैं। शास्त्रों में भी बताया गया है कि धनवान लोग अपने जीवन में कई चीजों से डरते हैं जो आज हम आपको बताने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं कि जो लोग धनी हैं, वे नुकसान से बचने के लिए किन बातों से हमेशा डरते हैं।

* राजा

राजा यानी शासन से हमेशा डर लगता है। पुराने समय में राजा धनी लोगों के धन को कभी भी हड़प सकते थे। इस कारण धनी लोगों को राजा से ठीक वैसा ही डर रहता था, जैसे सभी लोग मृत्यु से डरते हैं।

* आग

जिन लोगों के पास बहुत धन होता है, वे आग से भी बहुत डरते हैं। आग पलभर में ही अपार धन-संपत्ति को भी राख बना सकती है और थोड़ी ही देर में धनवान दरिद्र हो सकता है। इसीकारण धनी लोगों को अग्नि से सावधान रहना चाहिए।

* चोर

चोर ऐसे लोगों को सबसे पहले अपना शिकार बनाते हैं, जिनके पास बहुत धन होता है। चोरों से धन को बचाने के लिए पूरी सुरक्षा करनी चाहिए। चोरों के संबंध में की गई थोड़ी सी भी लापरवाही नुकसानदायक हो सकती है।

* रिश्तेदार


समाज में अक्सर दिखाई देता है कि गरीब लोगों के रिश्तेदार उनसे दूर ही रहते हैं, जबकि धनी लोगों के यहां रिश्तेदारों की भीड़ रहती है। बहुत से रिश्तेदार धन के लालच में ही धनी लोगों से संबंध बनाए रखते हैं। इसी कारण धनवान व्यक्ति को ऐसे रिश्तेदारों से भी खतरा रहता है।