शुक्रवार को जपे ये 18 नाम होगी धन प्राप्ति

धन कमाने के लिए इंसान क्या-क्या नहीं करता... वह नौकरी करता है, अपना खुद का व्यवसाय करता है, मेहनत करके रोजी-रोटी कमाने की कोशिश करता है। लेकिन कुछ लोग गलत रास्ता अपनाकर भी पैसा कमाने की कोशिश करते हैं, वे चोरी करते हैं या छल से धन हड़पने की भी जुगत लगाते हैं। तरीका चाहे कैसा भी हो, धन हर कोई पाना चाहता है। साम, दाम, दंड, भेद का मंत्र भी अपनाना पड़ जाए तो लोग उसके लिए भी तैयार हो जाते हैं। लेकिन क्या कभी आपने शास्त्रीय तरीके से धन कमाया है?

शुक्रवार माँ लक्ष्मी को अर्पित होता है। भगवती लक्ष्मी के 18 पुत्र माने जाते हैं। शुक्रवार के दिन इनके नाम के आरंभ में ॐ और अंत में 'नम:' लगाकर जप करने से मनचाहे धन की प्राप्ति होती है।

1. ॐ देवसखाय नम:
2. ॐ चिक्लीताय नम:
3. ॐ आनंदाय नम:
4. ॐ कर्दमाय नम:
5. ॐ श्रीप्रदाय नम:
6. ॐ जातवेदाय नम:
7. ॐ अनुरागाय नम:
8. ॐ संवादाय नम:
9. ॐ विजयाय नम:
10. ॐ वल्लभाय नम:
11. ॐ मदाय नम:
12. ॐ हर्षाय नम:
13. ॐ बलाय नम:
14. ॐ तेजसे नम:
15. ॐ दमकाय नम:
16. ॐ सलिलाय नम:
17. ॐ गुग्गुलाय नम:
18. ॐ कुरूंटकाय नम: