वास्तु के अनुसार तय करें रंगोली की दिशा और रंग, घर में रहेगा खुशनुमा माहौल

अक्सर त्यौहार पर देखा जाता हैं कि लोग रंगोली बनाते हैं जिसका आध्यात्मिक महत्व हैं कि ये सकारात्मकता लाने का काम करती हैं। रंगोली के रंगों का प्रभाव व्यक्ति पर शारीरिक और मानसिक रूप से पड़ता हैं। व्यक्ति को शुभता का प्रतीक माना जाता है इसलिए कई क्षेत्रों में तो हर दिन रंगोली बनाई जाती हैं। लेकिन रंगोली बनाने के साथ ही इससे जुड़े वास्तु के बारे में जानना भी जरूरी हैं ताकि इसका प्रभाव गहरा पड़े। आज इस कड़ी में हम आपके लिए जानकारी लेकर आए हैं कि वास्तु के अनुसार रंगोली की दिशा और रंग कौनसे होने चाहिए जो नकारात्मकता को दूर कर जीवन में सकारात्मकता का संचार करें। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

पूर्व मुखी घर के लिए

यदि आपका घर पूर्वमुखी है और आप मुख्यद्वार पर रंगोली बना रही है,तो घर में सौहार्दपूर्ण वातावरण के विकास एवं मान-सम्मान में वृद्धि के लिए यहाँ अंडाकार डिजाइन में रंगोली बनायें। पूर्व दिशा में अंडाकार डिजाइन जीवन में विकास के नए मार्गों को प्रशस्त करता है। इस दिशा में रंगोली बनाने के लिए सात्विक और ऊर्जा प्रदान करने वाले रंग जैसे लाल, पीला, हरा, गुलाबी, नारंगी आदि का इस्तेमाल समृद्धि को बढ़ाता है।

उत्तर मुखी घर के लिए

उत्तर दिशा में लहरदार या जल के गुण से मिलता-जुलता डिजाइन बनाकर आप अपने जीवन में स्पष्टता और उन्नति के नए अवसरों को आमंत्रित कर सकते हैं। पीले, हरे, आसमानी और नीले रंगों का प्रयोग इस दिशा की रंगोली के लिए करना बहुत शुभ माना गया है।

दक्षिण मुखी घर के लिए

दक्षिण-पूर्व में त्रिकोण एवं दक्षिण मुखी घर में खूबसूरत आयताकार पैटर्न की रंगोली बनाना आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा।इस दिशा की रंगोली में रंग भरने के लिए आप गहरा लाल, नारंगी, गुलाबी एवं बैंगनी रंगों का प्रयोग कर सकते हैं।इस प्रकार से बनाई हुई रंगोली आपके जीवन में सुरक्षा, यश एवं आत्मविश्वास को बढ़ाने में मददगार साबित होगी।

पश्चिम मुखी घर के लिए

यदि आपका घर पश्चिम मुखी है तो सुनहरे एवं सफ़ेद रंगों के इस्तेमाल के साथ गोलाकार रंगोली बनाएं।सफ़ेद और सुनहरे रंगों के साथ लाल, पीला, भूरा, हल्का हरा जैसे रंगों का प्रयोग भी कर सकते हैं। यहाँ पर पंचकोण आकार लिए हुए भी रंगोली बनाई जा सकती है। इस दिशा में इस प्रकार की सुन्दर रंगोली बनाकर आप अपने जीवन में लाभ एवं प्राप्तियों को आमंत्रित कर सकते हैं।