Rakhi 2018 : इस राखी अपनी बहन की राशि अनुसार दे उसे तोहफा, रिश्ता होगा और मज़बूत

राखी का यह त्योंहार है ही भाई-बहन के रिश्ते को जताने का त्योंहार जिसमें तोहफों से भाई अपनी बहन के प्रति प्यार को दर्शाता हैं। राखी का त्योंहार आ चूका हैं लेकिन अभी भी कई भाई ऐसे हैं जिन्होंने अपनी बहन के लिए कोई तोहफा नहीं ख़रीदा हैं। आपको अपनी बहन को उनकी राशि के अनुसार तोहफा देना चाहिए। क्योंकि राशिनुसार दिया गया तोहफा आपके रिश्ते को और भी मजबूत बनाएगा। तो आइये जानते हैं किस राशी की बहन को कौनसा तोहफा दिया जाना चाहिए।

* मेष

इस राशि के लोग अपनी बहन को लाल रंग की वस्तुएं, लाल रंग की ड्रेस, इलेक्ट्रॉनिक वस्तुएं गिफ्ट कर सकते हैं।

* वृषभ

इस राशि के लोग अपनी बहन को परफ्यूम, रेशमी कपड़े या संगमरमर की कोई भी मूर्ति उपहार में दे सकते हैं।

* मिथुन

इस राशि के लोग अपनी बहन पेन सेट, खेल सामग्री, हरे रंग की वस्तु उपहार में दे सकते हैं।

* कर्क


इस राशि के लोग चांदी से बनी चीजें, मोतियों की माला, सफेद वस्तुएं, वाहन, सीप से बनी चीजें उपहार में दे।

* सिंह

इस राशि के लोग अपनी बहन को सोने के आभूषण, माणिक, तांबे की वस्तु, लकड़ी की चीजें या सुनहरे रंग की वस्तु उपहार में दे सकते हैं।

* कन्या

इस राशि के लोग अपनी बहन को धातु की बनी मूर्ति, हरी ड्रेस, पन्ने की अंगूठी, गणेशजी की मूर्ति या फोटो, पुस्तक या पेन उपहार में दे सकते हैं।

* तुला

इस राशि के लोग अपनी बहन बहन को कपड़े, आभूषण, कार, परफ्यूम, आदि उपहार में दिए जा सकते हैं।

* वृश्चिक

इस राशि के लोग अपनी बहन को लाल रंग की मिठाई, मूंगे (रत्न) से बने आभूषण, अंगूठी व तांबे की वस्तुएं उपहार में दे सकते हैं।