ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब भी राहु अपनी स्थिति या चाल बदलते हैं, तो उसका प्रभाव सभी राशियों के जीवन पर किसी न किसी रूप में देखने को मिलता है। द्रिक पंचांग के मुताबिक, 31 मई 2026 को राहु शतभिषा नक्षत्र के दूसरे पद से पहले पद में प्रवेश करेंगे। यह विशेष खगोलीय परिवर्तन 2 अगस्त 2026 तक लगभग 64 दिनों तक प्रभावी रहेगा। इस अवधि में कई राशियों के लिए परिस्थितियाँ बेहद अनुकूल हो सकती हैं। करियर में उन्नति, अचानक धन लाभ, रुके हुए कार्यों का पूरा होना और नए अवसरों का द्वार खुलने के संकेत मिल रहे हैं। खासकर तीन राशियों के लिए यह समय बेहद शुभ और प्रगति देने वाला माना जा रहा है।
मिथुन राशिराहु का यह नक्षत्र परिवर्तन मिथुन राशि के जातकों के लिए अत्यंत लाभकारी साबित हो सकता है। इस दौरान नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या नई जॉब का प्रस्ताव मिलने की संभावना बन रही है। आय के स्रोत बढ़ सकते हैं, जिससे आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी। व्यापारियों को किसी बड़ी और लाभदायक डील से फायदा मिल सकता है। लंबे समय से रुके हुए कार्य गति पकड़ सकते हैं और प्रभावशाली लोगों का सहयोग भी प्राप्त होगा। विद्यार्थियों के लिए भी यह समय सकारात्मक परिणाम देने वाला माना जा रहा है।
तुला राशितुला राशि के लिए राहु की यह चाल बदलाव करियर और आर्थिक जीवन में नए अवसर लेकर आ सकती है। नौकरी करने वालों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जो भविष्य में लाभकारी सिद्ध होंगी। व्यापार में अटका हुआ धन वापस मिलने के संकेत हैं। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है और आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। अचानक धन लाभ या संपत्ति से जुड़े फायदे मिलने की भी संभावना है। इसके साथ ही प्रेम संबंधों में भी सामंजस्य और मधुरता बनी रह सकती है।
कुंभ राशिकुंभ राशि के लिए यह समय कई मायनों में अत्यंत महत्वपूर्ण और अनुकूल माना जा रहा है। लंबे समय से जिस सफलता की प्रतीक्षा थी, वह इस अवधि में प्राप्त हो सकती है। नौकरी में मेहनत का पूरा फल मिलेगा और उच्च अधिकारी आपके कार्य प्रदर्शन से प्रभावित होंगे। व्यवसाय करने वालों को बड़ी ऑनलाइन डील या नए प्रोजेक्ट से लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी और पारिवारिक जीवन में खुशी और सकारात्मकता बनी रहेगी। छात्रों को भी इस समय किसी अच्छी उपलब्धि या शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है।
डिस्क्लेमर: यह लेख धार्मिक मान्यताओं और पंचांग आधारित जानकारी पर आधारित है। किसी विशेष निर्णय या अनुष्ठान से पहले योग्य पंडित या ज्योतिषी से परामर्श अवश्य लें।