आपकी हर परेशानी को दूर करेगा 1 चुटकी नमक, जानें उपाय

भोजन का स्वाद बनाने वाले नमक का इस्तेमाल तो हर घर में होता ही हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि नमक का वास्तु में भी बड़ा महत्व माना जाता हैं जो कि वास्तु दोष को समाप्त करने में मदद करता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह से नमक के इस्तेमाल से आपके जीवन की कई परेशानियों को दूर किया जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

अच्छी सेहत के लिए

रोजाना चुटकीभर नमक पानी में मिलाकर इसका पोछा लगाने से परिवार के लोगों की सेहत बरकरार रहती है। इसके साथ ही घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। घर में खुशहाली भरा माहौल रहता है। अगर आप रोजाना ऐसा नहीं कर सकते है तो मंगलवार के दिन जरूर घर में नमक वाले पानी से पोछा लगाएं।

मानसिक शांति के लिए

घर में कोई बीमार, दुखी है तो ऐेसे में नम में अशांति और नेगेटिव सोच भरी रहने लगती है। ऐसे में वास्तु के अनुसार नमक का उपाय करने से मानसिक शांति मिलती है। इसके लिए व्यक्ति को नहाने के पानी में चुटकीभर नमक डालकर नहाने चाहिए। ऐसा करने से मन से शांति मिलने के साथ आलस दूर होता है। इसके साथ ही व्यक्ति फ्रेश फील करता है।

बीमारी से मिलती है राहत

अगर कोई कई दिनों से बीमार है तो उसके बेड के पास एक कांच की डिब्बी में नमक भर कर रख दें। इसके साथ इसे हर महीने बदलते रहें। ऐसा तब तक करें जब तक व्यक्ति ठीक न हो जाए।

घर में सुख- शांति के लिए

घर में कलह-कलेश, परेशानियों का होना भी वास्तुदोष का कारण होता है। ऐसे में पार्दर्शी या कांच के जार में नमक भर कर घर के किसी कोने में रख दें। आप चाहे तो इसे घर के हर कमरे में भी रख सकते है। ऐसा करने से घर में पॉजीटिविटी आएगी। इसके साथ ही घर का माहौल सुख, शांति वाला बना रहता है।