Ganesh Chaturthi 2019: पाना चाहते है गणपति जी का विशेष आशीर्वाद, राशि अनुसार लगाएं उन्हें भोग

देशभर में गणेश चतुर्थी की तैयारियां चल रही हैं और गणपति जी के आगमन और स्वागत के लिए कई आयोजन किए जा रहे हैं। गणेश चतुर्थी से अनन्त चतुर्दशी तक गणपति जी की सेवा की जाती हैं और उन्हें कई तरह के भोग चढ़ाए जाते हैं। इससे गणपति जी प्रसन्न होते हैं और उनका आशीर्वाद प्राप्त होता हैं। ऐसे में अगर आप गणपति जी का विशेष आशीर्वाद पाना चाहते हैं तो राशि अनुसार उन्हें भोग लगाएं और उनकी सेवा करें। तो आइये जानते हैं राशिनुसार गणपति जी को कौनसा भोग लगाया जाए।

- मेष राशि के जातकों को गणेश चतुर्थी के दिन गणपति को छुहारे और लड्डू का भोग लगाना चाहिए।
- वृष राशि के लोगों को श्रीगणेश भगवान को नारियल या मिश्री से बने लड्डू का भोग लगाना चाहिए।
- मिथुन राशि के जातकों को मूंग के लड्ड गणपति को भोग लगाना चाहिए।
- कर्क राशि के जातकों को गणपति को मक्खन, खीर या लड्डू का भोग लगाना चाहिए।
- सिंह राशि के जातकों को भगवान गणेश को गुड़ के मोदक एवं छुहारे का भोग लगाना चाहिए।
- कन्या राशि के जातकों को गणपति महाराज को हरे फल या किशमिश का भोग लगाना चाहिए।

- तुला राशि के लोगों को भगवान गणेश को लड्डू और केला अर्पित करना चाहिए।
- वृश्चिक राशि के लोगों को गणेश चतुर्थी पर गणपति को छुहारा और गुड़ के लड्डू प्रसाद स्वरुप चढ़ाना चाहिए।
- धनु राशि के जातकों को गणपति को मोदक एवं केले का भोग लगाना चाहिए।
- मकर राशि के जातकों को भगवान गणेश को तिल के लड्डू का भोग लगाना चाहिए।
- कुंभ राशि के जातकों को भगवान गणेश को गुड़ के लड्डू अर्पित करना चाहिए।
- मीन राशि के जातकों को गणेश चतुर्थी पर गणपति बप्पा को बेसन के लड्डू, केला और बादाम का भोग लगाना चाहिए।