आइये जानते हैं पौधों से जुड़े कुछ Vastu के बारें में...

वास्तु शास्त्र के अनुसार जिस प्रकार घर का हर हिस्सा हमारे जीवन को प्रभावित करता है, उसी तरह घर में सजावट के लिए रखे गए पौधे भी हमारे जीवन पर सकारात्मक व नकारात्मक प्रभाव डालते हैं। जाने-अनजाने में हम कई बार ऐसे पौधे अपने घर में रख लेते हैं जिनके कारण वास्तु दोष उत्पन्न हो जाता है। यदि हम सही दिशा में पौधों को लगाते हैं हमें इसका लाभ घर-परिवार को मिलता है। इसके उलट जब हम पौधों को वास्तु शास्त्र के अनुकूल नहीं लगाते हैं तो इसका नकारात्मक प्रभाव भी परिवार में पड़ता है। आज हम आपको बता रहे हैं घर में किस प्रकार के पौधे रखना चाहिए और कैसे नहीं। आइये जानते हैं पौधों से जुड़े वास्तु टिप्स के बारे में।

* वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में मनी प्लांट लगाना बहुत ही शुभ होता है। ज्योतिष के अनुसार मनी प्लांट शुक्र ग्रह का कारक है। शुक्र की उपस्थिति में पति-पत्नी के संबंध मधुर होते हैं। वास्तु शास्त्र में मनी प्लांट को ईशान कोण में लगाना बेहद खराब माना गया है। ईशान कोण पूरब और उत्तर के कोण को कहा जाता है। मनी प्लांट को इस दिशा में भूलकर भी नहीं लगाना चाहिए क्योंकि वास्तु शास्त्र के अनुसार मनी प्लांट के लिए यह दिशा सही नहीं मानी गई है।

* तुलसी के पौधे में धन की देवी मां लक्ष्मी का वास माना गया है। दूसरा फायदा यह कि यह पौधा कभी पेड़ नहीं बनता, बस अपनी अधिकतम ऊंचाई के बाद वैसा ही बना रहता है। तो इसका मतलब इसे घर में रखने के लिए अधिक स्थान की भी आवश्यकता नहीं है।

* घर में नकली गुलाब के फूल आदि कुछ स्थानों पर रखे जा सकते हैं लेकिन नकली पौधे न लगाएं। ये सकारात्मक ऊर्जा लाने में सहायक नहीं होते।

* मोगरा यानी चमेली का पौधा घर में लगाना शुभ रहता है। ये पौधे मन को आनंदित करने वाली खुशबू तो देते ही हैं, पूजा में भी काम आते हैं। मोगरा के फूलों की माला गूंथकर उसे पूजा स्थल की सजावट के भी काम में लाया जा सकता है। नीले व लाल रंग के कमल के फूल का भी ऐसा ही प्रभाव माना जाता है।

* घर में कांटेदार व दूध (जिनके कटने-छिलने पर सफेद द्रव्य निकलता हो) वाले पौधे नहीं लगाना चाहिए। क्योंकि कांटे नकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न करते हैं। गुलाब जैसे कांटेदार पौधे लगाए जा सकते हैं पर इसे घर की छत पर रखें तो बेहतर रहेगा।

* तुलसी के पौधे के अलावा भी अन्य कई सारे पेड़-पौधे हैं जो धार्मिक एवं वास्तु फायदों के साथ-साथ औषधीय रूप से भी फायदेमंद हैं। तो इसलिए घर के आसपास नारियल, नीम, अशोक का पेड़ लगाना चाहिए। ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता रहता है।

* बेडरूम में किसी भी तरह के पौधे लगाने से बचना चाहिए। इससे मैरिड लाइफ पर बुरा असर पड़ सकता है।