गुलाबी होंठ वाले रखते है तीव्र बुद्धि, इस तरह पता करें व्यक्ति का स्वभाव

हिन्दू धर्म में शास्त्रों का बड़ा महत्व माना जाता हैं क्योंकि शास्त्रों में कही गई बातें मनुष्य के जीवन से जुडी होती हैं। ऐसा ही एक शास्त्र है सामुद्रिक शास्त्र, जिसके अनुसार व्यक्ति की शारीरिक संरचना के अनुसार उसके स्वभाव के बारे में जाना जा सकता है। जी हाँ, सामुद्रिक शास्त्र की मदद से व्यक्ति के जीवन से जुडी कई बातें जानी जा सकती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे है कि किस तरह से होंठों से किसी भी व्यक्ति के स्वभाव का पता लगाया जा सकता हैं। तो आइये जानते है इसके बारे में।

* संकुचित होंठ

ऐसे होंठ छोटे व पतले होते हैं, इनमें कोई रंग नहीं होता। जिन लोगों के होंठ ऐसे होते हैं, वे आमतौर पर दिखावा करने वाले होते हैं। ये सोचते हैं जो ये कर रहे हैं, वही ठीक है। ये थोड़ा कम बोलते हैं। इसलिए कई बार इन्हें घमंडी भी समझ लिया जाता है।

* मोटे होंठ

अधिक थुलथुले, मांस से भरपूर होंठ जो देखने में बदसूरत लगते हैं। जिन लोगों के होंठ ऐसे होते हैं वे क्रोधी स्वभाव के होते हैं। कभी-कभी ये बहुत भावुक भी हो जाते हैं। इनका स्वभाव थोड़ा जिद्दी होता है।

* रसिक होंठ

ऐसे होंठ लाल रंग के, चिकने व दिखने में कलात्मक होते हैं। जिन लोगों के होंठ ऐसे होते हैं, वे दिखने में सुंदर व आकर्षक होते हैं। इनके स्वभाव में अपनापन होता है। ये अपने जीवन में हर सुख प्राप्त करते हैं। इन्हें अपने जीवन में कई उपधब्धियां भी मिलती हैं।

* लाल होंठ

इस प्रकार के होंठ कर्मठता के प्रतीक होते हैं। जिन लोगों के होंठ ऐसे होते हैं, वे जल्दी गुस्सा होने वाले व साहसी होते हैं। ये लोग वो काम भी आसानी से कर लेते हैं, जो दूसरों के लिए मुश्किल होता है। ये अपने काम के प्रति ईमानदार होते हैं।

* गुलाबी होंठ

गुलाबी होंठो वाले लोग व्यवहार कुशल, अच्छी सोच वाले व तीव्र बुद्धि वाले होते हैं। ऐसे लोग किसी को भी एक ही मुलाकात में अच्छा दोस्त बना लेते हैं। ये दोस्ती निभाने में विश्वास रखते हैं। इनके जीवन में कभी किसी चीज की कमी नहीं होती। ऐसे होंठ अक्सर महिलाओं के होते हैं।

* उभरे हुए होंठ

जिनके होंठ उभरे हुए होते हैं, ऐसे लोग आमतौर पर मांसाहारी व छोटी बुद्धि वाले होते हैं। ये स्वयं को बहादुर दिखाते हैं, लेकिन अंदर से डरपोक होते हैं।