लड़कियों की हथेली के ये निशान दर्शाते हैं जीवन में मान-सम्मान और प्रतिष्ठा

ज्योतिष की प्रमुख शाखा हैं हस्तरेखा शास्त्र जिसकी मदद से व्यक्ति के जीवन के बारे में बहुत कुछ पता लगाया जा सकता हैं। हथेली की रेखाएं व्यक्ति के आने वाले समय को दर्शाती हैं कि यह कैसा रहने वाला हैं। आज इस कड़ी में हम आपको लड़कियों के हथेली में बने कुछ ऐसे निशान के बारे में बताने जा रहे हैं जो लड़कियों के जीवन में मान-सम्मान और प्रतिष्ठा को दर्शाते हैं। जिन लड़कियों के हाथों में ये निशान होते हैं उन्हें खूब तरक्की मिलती है और कभी भी आर्थिक परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता हैं। तो आइये जानते हैं इन निशान के बारे में।

- ज्योतिष विद्या कहती है कि जिन व्यक्तियों के हाथ में चक्र के निशान होते हैं। वे लोग अपने जीवन में कुछ भी हासिल कर सकते हैं। मान्यता है कि जिन लड़कियों की सभी उंगलियों के प्रथम पोर पर चक्र का निशान बना होता है। ऐसी लड़कियों को जीवन में खूब प्रसिद्धि मिलती है। इनकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। ये लड़कियां काफी बुद्धिमान होती हैं। समाज में इनकी खूब इज्जत की जाती है।

- हस्तरेखा शास्त्र में लड़कियों के हाथों पर मछली का निशान होना काफी शुभ माना गया है। मान्यता है कि जिन लड़कियों के हाथ पर ये निशान होता है। वे काफी भाग्यशाली होती हैं। वहीं जो लोग इन लड़कियों के साथ संबंधित होते हैं, उनके जीवन में भी इसका सकारात्मक असर पड़ता है। भगवान विष्णु का चिन्ह मछली है। अगर किसी व्यक्ति के जीवन रेखा पर मछली की आकृति बनती है, तो वह व्यक्ति काफी भाग्यशाली होता है।

- मां लक्ष्मी कमल के ऊपर अपना आसन ग्रहण करती हैं। ऐसी लड़कियां जिनके हाथों पर कमल का निशान बनता है। वह काफी ज्यादा भाग्यशाली मानी जाती हैं। इन लड़कियों को कभी भी आर्थिक संकटों का सामना नहीं करना पड़ता। मां लक्ष्मी की कृपा सदा इन पर बनी रहती है। जीवन रेखा, भाग्य रेखा, शनि पर्वत, गुरु पर्वत के साथ शुक्र पर्वत पर कमल की आकृति बनती है, तो ये व्यक्ति के भाग्यशाली होने का प्रतीक है।

- यदि किसी लड़की के हाथों में स्वास्तिक के चिन्ह का निशान है, तो वह काफी सदाचारी, सदगुणी और धार्मिक व्यक्तित्व की होती है। ऐसी लड़कियां धर्म कर्म के कार्य में ज्यादा संलग्न रहती हैं। इस क्षेत्र में इनको खूब मान सम्मान और प्रतिष्ठा मिलती है। ये लड़कियां अपने साथ-साथ दूसरों की जिंदगी में भी सकारात्मकता का संचार करती हैं।

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। lifeberrys हिंदी इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से संपर्क जरुर करें।)