शादी के बाद उज्ज्वल होती हैं इन लोगों की किस्मत, जानें हाथ की रेखाओं से

हिन्दू धर्म में हस्तरेखा ज्योतिष का बड़ा महत्व माना गया हैं जो कि व्यक्ति के भविष्य के बारे में कई तरह की जानकारियां दिलाता हैं। हथेली पर बनने वाली रेखाएं और आकृतियों से आने वाले समय और उसके भाग्य के बारे में जाना जा सकता हैं। इसी के साथ ही देखा जाता हैं कि कई लोगों की हथेली में ऐसे निशान पाए जाते हैं जो दर्शाते हैं कि व्यक्ति की किस्मत उनकी शादी के बाद उज्ज्वल होगी। आज हम आपको उन्हीं संकेतों के बारे में बताने जा रहे है। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

घर में क्लेश करता है जीवन को बर्बाद, जानें इसके निवारण उपाय

जीवन में परेशानियां लाता हैं कालसर्प दोष, जानें कारण और निवारण

- समुद्रशास्त्र में बताया गया है कि हथेली में सबसे छोटी उंगली के नीचे बुध पर्वत होता है। बुध पर्वत के अंत में कुछ आड़ी रेखाएं होती हैं। इस रेखा विवाह रेखा कहते है।

- किसी भी व्यक्ति के प्रेम प्रसंग एवं वैवाहिक जीवन का आंकलन इसी रेखा की बनावट के आधार पर किया जाता है। यह रेखा जितनी साफ और स्पष्ट होती है वैवाहिक जीवन उतना ही अच्छा होता है।

- हस्तरेखा ज्योतिष के अनुसार शुक्र पर्वत (अंगूठे की नीचे की हिस्सा) से कोई रेखा निकलकर शनि पर्वत पर पहुंचती है तो विवाह के बाद व्यक्ति का भाग्योदय होता है।

- हथेली के बीच में मस्तिष्क रेखा से निकलकर कोई रेखा शनि पर्वत तक जाना बहुत ही अच्छी मानी जाती है। ऐसे लोगों का भाग्य भी शादी के बाद बदलता है।

- माना जाता है कि हथेली में बुध पर्वत पर जितनी आड़ी रेखाएं होती है व्यक्ति के उतने ही प्रेम प्रसंग हो सकते हैं। धुंधली एवं अस्पष्ट रेखाओं का इन मामलों में विचार नहीं किया जाता है। यहां पर जो रेखा सबसे लंबी और साफ होती है उसे विवाह रेखा माना जाता है। अन्य रेखाओं को प्रेम प्रसंग के रूप में माना जाता है।