गुरुवार को अनजाने में की गई ये गलतियां, बनाती है कंगाल योग

हिंदू धर्म में बहुत से नियम बताएं गए हैं। शास्त्रों में गुरुवार को धर्म का दिन माना गया है। यही कारण है कि इस दिन बहुत से काम को करने पर रोक लगाई गई है। ब्रह्मांड मे स्थित नव ग्रहों मे से गुरु ग्रह को सबसे भारी ग्रह के नाम से जाना जाता है इसलिए अगर हम अपने घर मे ऐसा कोई काम करते हैं जिससे घर और शरीर मे हलकापन आए तो इससे हमारा गुरु ग्रह का प्रभाव हल्का हो जाता है। या यूँ कहे की गुरु तत्व का प्रभाव कम हो जाता है। गुरु शब्द धर्म व ज्ञान से संबंधित होता है इसलिए अगर गुरु ग्रह का प्रभाव कम हुआ या गुरु ग्रह कमजोर हुआ तो शिक्षा मे असफलता मिलती है। बहुत से लोगों को इन सब के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं होती, जिसके कारण वो अनजाने में गलतियां कर बैठते हैं और उन्हें इससे काफी नुकसान पहुंचता है। वो काम कौन से हैं, जिन्हें गुरुवार को नहीं करना चाहिए, आप भी जानिये।

* ना बाल धोएं ना कटाएं : शास्त्रों के अनुसार महिलाओं की जन्मकुंडली में बृहस्पति पति और संतान का कारक होता है। इसका मतलब यह है कि गुरु ग्रह संतान और पति दोनों के जीवन को प्रभावित करता है। ऐसे में गुरुवार को महिलाएं अगर अपना सिर धोती हैं या बाल कटाती हैं तो इससे बृहस्पति कमजोर होता है और पति व संतान की उन्नति रुक जाती है।

* नेल कटिंग और शेविंग : शास्त्रों में गुरु ग्रह को जीव कहा गया है। जीव मतलब जीवन। जीवन मतलब आयु। गुरुवार को नेल कटिंग और शेविंग करना गुरु ग्रह को कमजोर करता है। जिससे जीवन शक्ति दुष्प्रभावित होती है। उम्र में से दिन कम करती है।

* घर की सफाई ना करें : वास्तु अनुसार घर में ईशान कोण का स्वामी गुरु होता है। ईशान कोण का संबंध परिवार के बच्चों से होता है। साथ ही घर के पुत्र संतान का संबंध भी इसी कोण से होता है। घर में अधिक वजन वाले कपड़ों को धोना, कबाड़ घर से बाहर निकालना, घर को धोना या पोछा लगाना आदि ये सब घर के ईशान कोण को कमजोर करता है। उससे घर के बच्चों, पुत्रों, घर के सदस्यों की शिक्षा, धर्म आदि पर शुभ प्रभाव में परेशानी आती है।

* लक्ष्मी को ना करें नजरअंदाज
: गुरुवार को नारायण का दिन होता है, ये बात तो ठीक है। पर नारायण तभी प्रसन्न होंगे जब आप उनके साथ उनकी पत्नी यानी कि लक्ष्मी जी की भी पूजा करेंगे। गुरुवार को लक्ष्मी-नारायण दोनों की एक साथ पूजा करने से जीवन में खुशियां आती हैं और पति-पत्नी के बीच कभी दूरियां नहीं आतीं। साथ ही धन में भी वृद्धि होती है।