इन चीजों को भूलकर भी गिफ्ट देना ला सकता है आपके रिश्तों में खटास

गिफ्ट अर्थात उपहार एक ऐसी चीज हैं जिसे पाकर और देकर सभी को खुशी मिलती हैं। और गिफ्ट का ये लेनदेन आपसी रिश्तों में प्यार को बढाता हैं। लेकिन आपके इन उपहारों से रिश्तों में खटास पड़ जाये या जिसको गिफ्ट दे रहे हैं उसको किसी परेशानी का सामना करना पड़े, तो उस गिफ्ट का मजा किरकिरा हो जाता हैं और खुद को ग्लानी महसूस होती हैं। इसलिय इस ग्लानी भाव से बचने के लिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं उन चीजों के बारे में जो गिफ्ट मर नहीं देनी चाहिए। तो आइये जानते हैं उन चीजों के बारे में जो कभी भी गिफ्ट में नहीं देनी चाहिए।

* पानी से सम्बंधित चीज़ें या शो-पीस

अक्सर लोग पानी बहने वाले शो पीस जैसे आइटम गिफ्ट में देते हैं। वास्तु के अनुसार, ऐसी चीज़ों को गिफ्ट के तौर पर देने से सामने वाले इंसान को पैसों की कमी या आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

* अपने प्रोफेशन से सम्बंधित चीज़ें

किसी भी अवसर पर अपने प्रोफेशन से सम्बंधित चीज़ें बिल्कुल भी गिफ्ट नहीं करनी चाहिए। दूकान या अपने प्रोफेशन से जुडी चीज़ें गिफ्ट देने पर मनुष्य को कारोबार में नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।

* भगवान की मूर्तियां या तस्वीर

वास्तु के अनुसार भगवन की मूर्तियों और तस्वीरों को गिफ्ट नहीं करना चाहिए। इन्हें रखने और इनकी पूजा करने का एक विधान होता है। इसलिए इन्हें खुद ही खरीदना चाहिए।

* नुकीली चीज़ें

वास्तु के अनुसार, नुकीली चीज़ें जैसे पेननाइफ, चाकू, कैंची, तलवार आदि किसी को भी गिफ्ट करने से गिफ्ट देने वाले और लेने वाले के लिए बेडलक बढ़ता है।

* रूमाल

किसी भी अवसर पर रूमाल भी गिफ्ट नहीं करना चाहिए। वास्तु के अनुसार, रूमाल गिफ्ट करने से लोगों के बीच में नेगेटीविटी फैलती है और रिश्तों पर बुरा असर पड़ता है।