इन चीजों के बारे में बुरा सोचने से होता है स्वयं का नुकसान

हर व्यक्ति के लिए जरूरी होता है अपने जीवन में उन्नति करना। लेकिन कुछ गलतियों की वजह से व्यक्ति स्वयं का ही नुकसान कर बैठता है और उसका जीवन अवनति की ओर अग्रसर होता हैं। ऐसी ही एक गलती है किसी के बारे में बुरा सोचना खासकर कि ऐसी चीजों के बारे में जिनसे हमारा नुकसान हो। हांलाकि हमें किसी के भी बारे में बुरा नहीं सोचना चाहिए लेकिन शास्त्रों के अनुसार कुछ चीजें ऐसी हैं जिनके बारे में बुरा सोचना स्वयं का नुकसान करवाता हैं। तो आइये जानते हैं उन चीजों के बारे में जिनके लिए कभी भी बुरा नहीं सोचना चाहिए।

* देवताओं से बेर

कहा जाता है कि किसी को भी देवताओं के लिए मन में द्वेष की भावना नहीं आने देना चाहिए। चाहे किसी भी परिस्थिति का सामना क्यों न करना पड़ रहा हो, लेकिन हमेशा भगवान पर विश्वास रखना चाहिए।

* वेदों का अपमान


हर मनुष्य को अपने धर्म ग्रंथों और धर्मिक पुस्तकों का सम्मान करना चाहिए। रोज अपने दिन की शुरुआत कोई न कोई धार्मिक पुस्तक या ग्रंथ पढ़ कर ही करनी चाहिए। ऐसा करने से मनुष्य के अपने हर काम में सफलता जरूर मिलती है।

* गायों का अपमान

जो मनुष्य गायों का सम्मान नहीं करता, उन्हें पीड़ा देता है, वह भी राक्षस के समान ही माना जाता है। हिंदू धर्म के अनुसार, जो मनुष्य रोज सुबह गाय को भोजन या चारा देता है और उनकी पूजा करता है, उसे धन-संपत्ति के साथ-साथ मान-सम्मान भी प्राप्त होता है।

* ऋषि का अपमान

हर किसी को ऋषियों और साधुओं का हमेशा सम्मान करना चाहिए। उनकी दी गई सलाह का पालन अपने जीवन में करना चाहिए। ऋषियों और साधुओं के मार्गदर्शन से मनुष्य की हर कठिनाई आसान हो जाती है और वह किसी भी मुसीबत का सामना बहुत ही आसानी से कर लेता है।

* धर्म-कर्मों के बारे में बुरी सोच

जो मनुष्य धर्म कामों को छोटा मान कर, गलत कामों में अपना मन लगाता है, वह हमेशा ही अपना नुकसान करता है।