नीम का पेड़ लाएगा जीवन में खुशियां, जानें कैसे

नीम के पेड़ के सेहत से जुड़े फायदों के बारे में तो सभी जानते हैं कि यह किस तरह हमारी सेहत का ख्याल रखता हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि नीम के पेड़ का ज्योतिष में भी बड़ा महत्व बताया गया है और यह आपके जीवन में सकारात्मकता लेकर आ सकता हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह से नीम का पेड़ आपके जीवन में खुशियां लेकर आता हैं। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में।

शादी के बाद उज्ज्वल होती हैं इन लोगों की किस्मत, जानें हाथ की रेखाओं से

घर में क्लेश करता है जीवन को बर्बाद, जानें इसके निवारण उपाय

- आप अपने घर की दक्षिण दिशा में नीम का एक पेड़ लगाएं और उसकी देखरेख करें जब तक की वह अच्छे से चेत नहीं जाता या बड़ा नहीं हो जाता है। यह पेड़ साक्षात मंगलदेव हैं। इस पेड़ की सेवा करने से आपके जीवन में कभी भी अमंगल नहीं होगा।

- नीम का पेड़ लगाने से व्यक्ति को किसी भी प्रकार का रोग नहीं होता है। जिस व्यक्ति को संकटों से मुक्ति पाना और निरोगी रहना हो उसे घर के दक्षिण में नीम का वृक्ष लगाना चाहिए। नीम के वृक्ष को वायव्य कोण में लगाना भी अत्यंत शुभ फलदायी होता है।

- यदि आपका जन्म उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में हुआ है या आपकी राशि मकर या कुंभ राशि है तो नीम का पेड़ लगाने बहुत ही शुभफलदायी होगा।

- घर के पास नीम का पेड़ लगाने से हनुमानजी की भी कृपा बनी रहती है।

- ज्योतिष में कहीं कहीं नीम का संबंध शनि और कहीं कहीं केतु से जोड़ा गया है। इसलिए दोनों ही ग्रहों की शांति हेतु उचित दिशा में नीम का पेड़ लगाया जा सकता है।