Chaitra Navratri Festival 2018 -नवरात्रा के दौरान किए गए ये वास्तु उपाय लातें है जीवन में सुख-शांति

नवरात्रा का त्योंहार आस्था और विश्वास का त्योंहार हैं। जिसमें नौ दिनों तक मातारानी के नौ रूपों की विशेष पूजा की जाती हैं। यह पर्व देश की विविधता में एकता को दर्शाने का प्रतीक होता हैं। क्योंकि मातारानी की पूजा पूरे देश में बड़ी धूमधाम से की जाती हैं। नवरात्रा के इन नौ दिनों को सबसे शुभ माना जाता हैं क्योंकि इन दिनों में मातारानी की विशेष कृपा होती हैं। इसलिए इन दिनों में किये गए उपाय शुभ फल देते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे ही वास्तु उपाय बताने जा रहे हैं जो इन नवरात्रा में किये जाए तो घर में सुख-शांति की कोई कमी नहीं रहती। तो आइये जानते हैं नवरात्रा में किये जाने वाले वास्तु उपायों के बारे में।

* घर दूकान के दरवाज़े पर चांदी का स्वास्तिक लगाना शुभ फलदायक माना जाता हैं। वास्तु के अनुसार, इससे घर में बीमारी नहीं आती। ऐसा ना कर पाने पर लाल कुमकुम से भी स्वास्तिक बना सकते हैं।

* घर या दूकान के मेन गेट पर ॐ का चिन्ह बनाएं या शुभ लाभ लिखें। ध्यान रखे ये चिन्ह दरवाज़े के पूर्व या उत्तर दिशा की ओर ही बनाएं। इससे कोई बिमारी ज्यादा दिन तक नहीं टिक पाती।

* नवरात्रि पूजन में प्रयोग में लाए जाने वाले रोली या कुमकुम से पूजन स्थल के दरवाजे के दोनों ओर स्वस्तिक बनाया जाना शुभ रहता है। इससे माता की कृपा साधक के सारे दुखों को हर सुखों के दरवाजे खोल देती है। साथ ही यह रोली, कुमकुम सभी लाल रंग से प्रभावित होते हैं और लाल रंग को वास्तु में शक्ति और सत्ता का प्रतीक माना गया है।

* नवरात्रि के 9 दिनों तक चूने और हल्दी से घर के बाहर द्वार के दोनों ओर स्वस्तिक चिह्न बनाना चाहिए। इससे माता प्रसन्न हो साधक को सुख और शांति देती है, वहीं अक्सर घरों में शुभ कार्यों में हल्दी और चूने का टीका/बिंदी भी लगाया जाता है जिससे वास्तु दोषों का नकारात्मक प्रभाव व्यक्ति पर नहीं होता है।

* नवरात्रि में घर या दूकान के मेन गेट के पास किसी बर्तन में पानी भरकर उसमें फूल डाल दें। इसे गेट की पूर्व या उत्तर दिशा में रखें। इससे घर के मुखिया को कई फ़ायद होंगे।

* घर या दूकान के मेन गेट के ऊपर देवी लक्ष्मी की ऐसी तस्वीर लगाएं, जिसमें मां कमल के फूल पर विराजित हो। ऐसा करने से घर-परिवार को कई शुभ फल मिलते हैं।

* घर के दरवाज़े पर सुंदर और कलरफुल तोरण बांधे। अगर तोरण आम, पीपल या अशोक के पत्तों से बनी हो तो और भी अच्छा होगा। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा नहीं आती।

* नवरात्रि खत्म होने से पहले घर के मेन गेट पर मां लक्ष्मी के पैर के चिन्ह लगाना बेहद शुभ होता हैं। लेकिन इस बात का ध्यान रखे कि पैर की दिशा अंदर की तरफ होनी चाहिए।