नवरात्रि के 9 दिनों में इस समय करे दुर्गा सप्तशती पाठ, बरसेगी माता रानी की विशेष कृपा

नवरात्रि के दिनों में में दुर्गा सप्तशती का पाठ करने से व्यक्ति की मनोकामना जल्द पूरी होती है। लेकिन, दुर्गा सप्तशती का पाठ अगर सही समय पर किया जाए तो माता रानी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। दुर्गा सप्तशती का पाठ करने के लिए सबसे पहले नवार्ण मंत्र, कवच, इसके बाद कीलक और अर्गला स्तोत्र का पाठ करना चाहिए। इसके बाद दुर्गा सप्तशती के पाठ का आरंभ करना चाहिए। अगर आप इस तरह का पाठ करेंगे तो आपकी मनोकामनाएं जल्द पूरी होंगी। साथ ही मा दुर्गा प्रसन्न होकर अपनी विशेष कृपा आप पर बरसाएंगी। आज हम आपको बताने जा रहे हैं दुर्गा सप्तशती के पाठ को करने का शुभ समय। इन 9 दिनों में आप किस समय पाठ कर माता रानी की कृपा पा सकते हो।

9 दिनों के लिए दुर्गा सप्तशती पाठ करने का शुभ समय

नवरात्रि पहला दिन सोमवार - सुबह 07 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक
नवरात्रि दूसरा दिन मंगलवार - दोपहर 03 बजे से 4 बजकर 30 मिनट तक
नवरात्रि तीसरा दिन बुधवार - 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक
नवरात्रि चौथा दिन गुरुवार - दोपहर 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक
नवरात्रि पांचवा दिन शुक्रवार - सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक
नवरात्रि छठा दिन शनिवार - सुबह 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक
नवरात्रि सातवां दिन रविवार - शाम 04 बजकर 30 मिनट से
नवरात्रि आठवां दिन सोमवार - सुबह 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक
नवरात्रि नौवां दिन मंगलवार - दोपहर 03 बजे से 04 बजकर 30 मिनट तक