नवरात्रि में कलश स्थापना का विशेष महत्व, जानें इसका शुभ मुहूर्त

10 अक्टूबर 2018, बुधवार के दिन से मातारानी का पर्व नवरात्रि प्रारंभ होने जा रहा हैं। इन नौ दिनों में सभी मातारानी की भक्ति में लगे रहते हैं और खुशी से नाचते-गाते हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि इस बार माता रानी नाव पर विराजमान होकर आ रही हैं और उनका प्रस्थान हाथी पर होना हैं, जो कि बहुत ही शुभ माना जाता हैं। नवरात्रि में कलश स्थापना का विशेष महत्व माना जाता हैं और इसको संपन्न करने का एक शुभ मुहूर्त होता हैं। आज हम आपको कलश स्थपना के शुभ मुहूर्त के बारे में बताने जा रहे हैं।

नवरात्रि कलश(घट) स्थापना शुभ मुहूर्त 10 अक्टूबर 2018, बुधवार

कलश स्थापना मुहूर्त : प्रात: 06:22 से 07:25 तक

मुहूर्त की अवधि : 01 घंटा 02 मिनट

प्रतिपदा तिथि का आरंभ : 9 अक्टूबर 2018, मंगलवार 09:16 बजे

प्रतिपदा तिथि समाप्त : 10 अक्टूबर 2018, बुधवार 07:25 बजे

अगर इस दौरान किसी वजह से आप कलश स्थापित नहीं कर पाते हैं तो 10 अक्टूबर को सुबह 11:36 बजे से 12:24 बजे तक अभिजीत मुहूर्त में भी कलश स्थापना कर सकते हैं।
ध्यान रहे कि शास्त्रों के अनुसार अमावस्यायुक्त शुक्ल प्रतिपदा मुहूर्त में कलश स्थापित करना वर्जित होता है। इसलिए किसी भी हाल में 9 अक्टूबर को कलश स्थापना नहीं होगी।