क्या जानतें है आपके नाखून भी बया करतें है आपके व्यक्तित्व के बारे में, जाने कैसें

आपने अक्सर ये सुना होगा कि इंसान को देख कर उसके व्यक्तित्व की पहचान की जा सकती हैं। जी, हाँ ये बात बिल्कुल सच हैं और इसके साथ साथ इसके कई तरीके हैं। जिसमें से एक हैं नाखूनों से किसी के बारे में जानना। माना जाता है कि आकाश मंडल से उतरने वाली विद्युत ऊर्जा इन्हीं नाखूनों के द्वारा हमारे अंदर प्रवेश करती है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं नाखूनों से कैसे किसी व्यक्ति की पहचान की जा सकती हैं कि उसका स्वभाव किस प्रकार का हैं।

* कठोर नाखून : ये लोग अपनी बातों पर अड़े रहते हैं। ये लोग अपनी ही बात पर अड़े रहते हैं, फिर चाहे उनकी बात सही हो या गलत।

* पतले व लंबे नाखून :
ऐसे लोगों में दृढ़ मानसिक क्षमता का अभाव होता है। ये लोग विचारों से कमजोर होते हैं। चौकोर नाखूनः जिनके नाखून लगभग चौकोर हों, वे लोग कमजोर हृदय के होते हैं। विपरीत स्थितियों में ऐसे लोग जल्दी निराश हो जाते हैं।

* फ्लैट और चौड़े नाखून : इस तरह के नाख़ून वाले लोग मजबूत दिल के होते हैं। यदि इनके साथ बड़े से बड़ा हादसा भी हो जाए तो ये हार नहीं मानते हैं। ऐसे लोगों का स्वभाव हमेशा साधारण होता है।

* वर्ग की तरह नाख़ून वाले लोग
: ऐसे लोग बहुत ज्यादा मेहनती होते हैं। ऐसे लोग ईमानदारी से काम करते हैं। इस तरह के नाख़ून वाले लोग नेताओं की तरह बातें करते हैं।

* ज्यादा चौड़े नाखून : जिनके नाखून लंबाई से अधिक चौड़ाई की तरफ फैले हुए होते हैं, वे अपनी लगन के पक्के होते हैं। इन्हें गुस्सा जल्दी आता है। सबसे आसानी से घुल-मिल नहीं पाते। ऐसे लोग किसी का दखल पसंद नहीं करते।

* छोटे और गोलाकार नाख़ून
: ऐसे नाखुनो वाले लोग हंसमुख होते हैं। उनके पास किसी को भी हंसाने की कला होती है। यह बहादुर और मजबूत शरीर वाले होते हैं।

* छोटे और कुछ घुमावदार नाख़ून
: ऐसे लोग बुद्धिमान होते हैं। इनमे किसी भी बात को समझने की क्षमता होती है। यह अपने काम को चतुरता से करते हैं। ऐसे नाखूनों वाले लोगों में किसी को भी अपने वश में करने की अद्भुत कला होती हैं।

* सफेद नाखून
: ऐसे लोग स्पष्ट विचारों वाले, दृढ़ निश्चयी, ऐश्वर्य प्रेमी व परिश्रम पर यकीन करने वाले होते हैं।

* लम्बे और आयत की तरह वाले नाख़ून :
इस तरह के नाखूनों वाले लोगो में एक बहुत ही अद्भुत कला होती है। वो किसी भी व्यक्ति या महिला को अपना दोस्त बनाने में सक्षम होते हैं। यह हमेशा एकदम सख्त और सच बोलने में विश्वास रखते हैं।