शरीर की इन खास जगहों पर तिल आपको बनाते हैं धनवान

तिल काले रंग का एक छोटा सा गोल निशान होता है जो शरीर के किसी भी अंग पर हो सकता हैं। अधिकांश लोगों के शरीर पर तिल होता ही हैं। हांलाकि कई लोग ऐसे होते हैं जिनके शरीर पर एक भी तिल नहीं होता हैं। क्या आप जानते हैं कि शरीर पर होने वाले ये तिल आपकी जिंदगी के पहलुओं को दर्शाते हैं। जी हाँ, शरीर पर उपस्थित हर तिल का अपना विशेष मतलब होता हैं। आज हम उन तिल के बारे में बताने जा रहे हैं जो यह दर्शाते हैं कि आपके जीवन में धनवान और सौभाग्यशाली होना लिखा हैं। तो चलिए जानते हैं कहाँ के तिल बताते हैं कि आप बनेंगे धनवान।

* पीठ पर तिल

जिस किसी के पीठ पर तिल पाया जाता है वह व्यक्ति रोमांटिक होने के साथ ही उसके जीवन मे कभी पैसों की कमी नहीं होती है।

* आंखो के पास तिल

जिन लोगों की आंख के नीचे और नाक के पास तिल होता है वे स्वभाव से कम बोलने वाले और रहस्यमयी नेचर के होते है। इन्हें समझना काफी मुश्किल होता है।

* भौंह के आसपास तिल

भौंह के पास तिल का होना बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसे लोगों का दांपत्य जीवन काफी सुकून भरा बीतता है।

* ठोड़ी पर तिल का होना

जिस भी इंसान के ठोड़ी पर तिल होता है उन्हें कभी धन का अभाव नहीं रहता है क्योंकि इनकी आय का साधन हमेशा बना रहता है।

* नाभि के आस-पास तिल

समुद्रशास्त्र के अनुसार पेट पर मिलने वाले तिल को शुभ नहीं माना जाता है। इससे व्यक्ति का दुर्भाग्य कभी पीछा नहीं छोड़ता है। लेकिन अगर यही तिल नाभि के आस-पास हो तो उस व्यक्ति के पास बेशुमार दौलत आती है।