नहीं हो पा रही आपकी शादी, कहीं आप भी तो नहीं करते वास्तु से जुडी ये गलतियां

वास्तु के अनुसार हमारे आसपास स्थित चीजों का हमारे जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता हैं और आप किस तरह उनका इस्तेमाल करते हैं यह आपकी जिंदगी से जुड़ा होता हैं। वास्तु के अनुसार कई बार शादी ना होने का कारण वास्तु से जुड़ी गलतियां भी हो सकती हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी ही गलतियों की जानकारी देने जा रहे हैं जो आपकी शादी में अवरोध का कारण बनती हैं। तो आइये जानते हैं इन कारणों के बारे में।

बीम वाली जगह पर सोना

घर पर बीम वाली जगह पर कुंवारी या विवाह योग्य लड़कियों को नहीं सोना चाहिए। वास्तुशास्त्र के मुताबिक ऐसी जगह पर सोने से इन्हें विवाह होने में अड़चनों का सामना करना पड़ सकता हैं।

अंधेरे में सोने से रखें परहेज

जिन लड़कियों की उम्र शादी के योग्य हैं उन्हें अंधेरा करके या डार्क रूम में नहीं सोना चाहिए। उन्हें ऐसे कमरों में सोना चाहिए जहां रोशनी और हवा अच्छे से मिल सके।

काले रंग से रहे दूर

अक्सर लड़कियों को काले रंग के कपड़े या चीजें ज्यादा पसंद होती हैं पर वास्तुशास्त्र के अनुसार, इनका अधिक मात्रा में प्रयोग विवाह में बाधा डालने का काम करता हैं। ऐसे में जितना हो सके काले रंग के कपड़ों या चीजों से दूर रहें।

कमरों के रंग का रखें ध्यान

विवाह योग्य लड़कियों के कमरों का रंग ज्यादा डार्क नहीं होना चाहिए। उन्हें अपने कमरों का रंग गहरे की जगह हल्का रखना चाहिए। आप चाहे तो चमकीला, पीला, गुलाबी रंग दीवारों पर करवा सकते है। ये आपके लिए शुभ भी साबित होंगे।

इन दिशाओं में सोने से परहेज

जिन लड़कियों की शादी होने में बाधा पड़ रही हो। उन्हें दक्षिण और दक्षिण पश्चिम दिशा में नहीं सोना चाहिए।