ठुड्डी पर तिल होने वाले लोगों की किस्मत होती है पुरजोर, जानें शरीर के विभिन्न अंगों पर इनका महत्व

हर व्यक्ति की अपनी विशेष शारीरिक संरचना होती है जिसके लिए उसे जाना जाता हैं। इसी तरह शरीर पर तिल का होना एक आम बात है। लेकिन क्या आप जानते है कि ज्योतिष के अनुसार शरीर के विभिन्न अंगों पर तिल होने का अपना विशेष महत्व होता हैं। जी हाँ, हर तिल व्यक्ति के स्वभाव को दर्शाता है और उनके व्यवहार को प्रदर्शित करता हैं। तो आइये जानते है कि शरीर के कौनसे अंगों पर तिल होने का क्या महत्व होता हैं। आइये जानते है इसके बारे में।

* नाक पर तिल

इनके बारे में कहा जाता है कि इनकी किस्मत में खूब यात्राए लिखी हैं। इनको घूमना काफी पसंद होता है। साथ ही ये लोग काफी रोमांटिक भी होते हैं।

* पेट पर तिल

कहा जाता है जिनके पेट पर तिल होता है। वे लोग खाने के बड़े शौकिन होते हैं उनको तरह-तरह का खाना टेस्ट करना अच्छा लगता है।

* गाल पर तिल

जिनके गाल पर तिल हों वे पढ़ाई में बहुत तेज रहते हैं और वे अक्सर अपने सपनों को पूरा करके ही दम लेते हैं।

* ठुड्डी पर तिल

जिनकी ठुड्डी पर तिल होता है उनके बारे मे कहा जाता है कि उनकी किस्मत काफी अच्छी होती है। कहा जाता है जिनकी ठुड्डी पर तिल हो उनको पैसे और नाम कमाने के लिये ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नही पड़ती।

* गर्दन पर तिल

इनके बारे में कहा गया है। जिनकी गर्दन पर तिल होता है उनका जीवन काफी आंनदमय रहेगा इनकी जिंदगी में चिंता कम होती हैं।

* आंख पर तिल

जिनकी आंख पर तिल होता है। उनके बारे में बताया गया है कि वे लोग व्यवहार के बहुत अच्छे होते हैं और अपने व्यवहार के लिये ही जाने जाते हैं।

* हाथ पर तिल

जिनके हाथ पर तिल होता है ये लोग कठिन परिश्रम करने वाले होते हैं और उनको मेहनत करके कुछ पाना अच्छा लगता है।