सपने में दर्पण दिखना देता है संतान सुख का संकेत, जानें ऐसे ही कई शुभ सपनों के बारे में

हर व्यक्ति सोते समय सपने तो देखता ही हैं जिसका सीधा संबंध उसकी दैनिक दिनचर्या और मन की चाहत से जुड़ा हुआ माना जाता है। लेकिन इसी के साथ ही पुराने समय से ही सपनों को व्यक्ति के आने वाले समय से भी जोड़ा जाता हैं। जी हाँ, स्वप्नशास्त्र के अनुसार व्यक्ति को आए हुए सपने उसके आने वाले समय के शुभ-अशुभ के बारे में बताते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ ऐसे सपनों के बारे में बताने जा रहे हैं जो शुभ फल की ओर इशारा करते हैं। तो आइये जानते हैं इन शुभ संकेत देने वाले सपनों के बारे में।

ये 10 सपने बताते हैं घर में आने वाली है बड़ी खुशी : सपनों का संबंध कहीं न कहीं आपके मन और आपकी चाहतों से होता है ऐसा विज्ञान कहता है। जबकि प्राचीन काल से चली आ रही मान्ताओं के अनुसार सपने आने वाले शुभ और अशुभ फलों के बारे में बताते हैं। कुछ सपने ऐसे हैं जिसके बारे में कहा जाता है कि इनके दिखने का मतलब है घर में आने वाली है बड़ी खुशी।

* छोटे बच्चे को खेलते हुए देखने का मतलब है आपके दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी और संतान प्राप्ति का योग बनेगा।

* महिलाओं का सेव खाते हुए देखने का मतलब है कि खुशखबरी आने वाली है। वह मां बन सकती हैं। गोद में और फलों की टोकरी देखने का मतलब भी संतान प्राप्ति माना गया है।

* सपने में दर्पण देखने का मतलब है कि आपको जल्दी ही संतान सुख मिलेगा।

* सपने में लाल फूल का दिखना अच्छा शगुन माना जाता है। इसका मतलब है कि आपको संतान सुख मिलेगा।

* स्वप्न शास्त्र के अनुसार अगर आपको सपने में सांप दिखने लगे तो इसका मतलब है कि आपके घर में नए मेहमान का आगमन हो सकता है यानी आपके घर में संतान का जन्म हो सकता है। यह सपना धन लाभ का भी सचक माना जाता है।

* अनार का फल दिखना मतलब धन लाभ भी और संतान प्राप्ति भी।

* अगर सपने में आप आम से लदे हुए पेड़ को देखते हैं तो यह संकेत है कि आपके घर में खुश खबरी आने वाली है।

* सपने में ईमली खाते हुए देखने का मतलब है आपके घर में बच्चे की किलकारी गूंजने वाली है।

* सपने में हरा भरा खेत दिखना मतलब जीवन में हरियाली यानी धन और सुख का समय आने वाला है। यह सपना संतान प्राप्ति का भी सूचक माना जाता है।

* अपने नाखून का बढ़ा हुआ देखना अच्छा शगुन माना जाता है। यह स्वप्न बताता है कि आपको कहीं से धन लाभ मिलेगा। निःसंतान दंपत्ति को संतान सुख का संकेत देता है यह स्वप्न।