5 जुलाई तक इन 3 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क, मंगल के नक्षत्र गोचर से बढ़ सकती हैं परेशानियां

16 जून को बड़े मंगलवार के दिन ग्रहों के सेनापति मंगल ने कृत्तिका नक्षत्र में प्रवेश कर लिया है। यह नक्षत्र परिवर्तन सुबह 9 बजकर 40 मिनट पर हुआ, और ज्योतिषीय गणना के अनुसार मंगल 5 जुलाई तक इसी नक्षत्र में स्थित रहेंगे। इस गोचर का असर सभी राशियों पर अलग-अलग रूप में देखने को मिलेगा। जहां एक ओर मेष, सिंह, वृश्चिक और धनु राशि के जातकों के लिए यह समय लाभकारी साबित हो सकता है, वहीं कुछ राशियों के लिए यह अवधि चुनौतीपूर्ण रहने की संभावना है। खासकर 3 राशियों के लिए यह गोचर करियर, आर्थिक स्थिति और निजी जीवन में तनाव और परेशानियां लेकर आ सकता है।

इन 3 राशियों को रहना होगा विशेष सावधान

वृषभ राशि


वृषभ राशि के जातकों के लिए मंगल का यह नक्षत्र गोचर कई कठिनाइयों का संकेत दे रहा है। इस दौरान कार्यक्षेत्र में अचानक बाधाएं उत्पन्न हो सकती हैं और करियर की गति प्रभावित हो सकती है। आर्थिक स्थिति पर भी दबाव बढ़ने की संभावना है और अचानक धन हानि की स्थिति बन सकती है। किसी करीबी व्यक्ति से विश्वासघात मिलने के संकेत भी बन रहे हैं। इसके अलावा स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं भी परेशान कर सकती हैं। यदि इस समय सावधानी और धैर्य बनाए रखा जाए तो कई मुश्किलों से बचा जा सकता है।
मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए यह गोचर मानसिक तनाव और टकराव की स्थिति पैदा कर सकता है। करियर में वरिष्ठों के साथ किसी बात को लेकर विवाद की संभावना है, इसलिए अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखना बेहद जरूरी होगा। प्रेम संबंधों में भी अनावश्यक बहस और गलतफहमियां बढ़ सकती हैं। स्वास्थ्य के मामले में भी विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है, खासकर खानपान को लेकर सतर्क रहें, बाहर का भोजन नुकसान पहुंचा सकता है। व्यापार से जुड़े लोगों को साझेदारी में किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा करने से बचना चाहिए।

कन्या राशि


कन्या राशि के जातकों के लिए यह समय उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। कार्यस्थल पर किसी सहकर्मी से विवाद की स्थिति बन सकती है और ऑफिस पॉलिटिक्स का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में अपने काम पर ध्यान केंद्रित रखना ही बेहतर रहेगा और किसी पर भी अनावश्यक भरोसा करने से बचना चाहिए। व्यवसाय से जुड़े लोगों को किसी डील में नुकसान होने की आशंका है, इसलिए वित्तीय लेन-देन में पूरी सतर्कता बरतें। इस अवधि में किसी को उधार देने या लेने से बचना भी उचित रहेगा। वाहन चलाते समय अतिरिक्त सावधानी जरूरी है, क्योंकि दुर्घटना की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। निजी जीवन में भी तनाव और असंतुलन की स्थिति बनी रह सकती है।

नोट:
यह जानकारी ज्योतिषीय मान्यताओं और गणनाओं पर आधारित है। व्यक्तिगत जीवन में किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय से पहले विशेषज्ञ की सलाह लेना उचित रहेगा।