Nirjala Ekadashi 2020 : एकादशी पर इन 11 चीजों को चढ़ाकर करें श्रीहरि विष्णु को प्रसन्न

हर मास में दो एकादशी तिथि आती हैं जिस दिन श्रीहरि विष्णु का पूजन कर उन्हें प्रसन्न किया जाता हैं। आज ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी हैं जिसे निर्जला एकादशी के रूप में जाना जाता है। यह अन्य सभी एकादशी से सर्वोपरी मानी जाती हैं क्योंकि आज का किया गया व्रत सभी एकादशी का फल प्राप्त करवाता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको उन चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें चढ़ाकर श्रीहरि विष्णु को प्रसन्न किया जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं इनके बारे में।

- अगस्त्य, पारिजात, कमल, जूही, केवड़ा, मालती और वैजयंती के फूल अर्पित करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं।

- भगवान विष्णुजी को खीर का नैवेद्य बहुत पसंद है। खीर कई प्रकार से बनाई जाती है।

- सूजी का हलवा विष्णुजी को बहुत प्रिय है।

- पूजा-पाठ या आरती के बाद तुलसीकृत जलामृत व पंचामृत चढ़ाएं।

- विष्णु के पूजन और नैवेद्य में तुलसी का पत्ता चढ़ाना अनिवार्य है। इससे वे बहुत ज्यादा प्रसन्न होते हैं।

- केला भगवान विष्णु को बहुत प्रिय हैं उनके नैवेद्य में केला होना भी जरूरी है।

- फल और फूल के साथ श्रीफल चढ़ाने से लक्ष्मीपति प्रसन्न होते हैं।

- पीला रंग भगवान विष्णु को भी बहुत प्रिय है। उन्हें पितांबर वस्त्र पहनाया जाते हैं और पीले पाट पर पीला वस्त्र बिछाकर उन्हें विराजमान किया जाता है।

- भगवान श्रीविष्णु को गोरोचन और चंदन प्रिय है। गोरोचन गाय के शरीर से प्राप्त होता है और चंदन का एक वृक्ष होता है। चंदन कई प्रकार के होते हैं। गोपी चंदन उन्हें सबसे प्रिय हैं।

- अक्षत का अर्थ चावल है। चावल उनके मस्तक पर लगाते भी हैं और केसर भात बनाकर उन्हें चढ़ाते भी हैं।

- कहते हैं कि काले और सफेद तिल विष्णुजी के शरीर से ही उत्पन्न हुए थे। एक घी का दीपक जलाकर उसमें काले या सफेद तिल चढ़ाएं।