महाशिवरात्रि 2026: शिवलिंग पर जल चढ़ाने का शुभ समय और विधि

महाशिवरात्रि को लेकर कई पौराणिक कथाएं प्रचलित हैं। एक कथा के अनुसार इस दिन भगवान शिव शिवलिंग के रूप में प्रकट हुए थे, जबकि दूसरी कथा यह बताती है कि इसी पावन दिन भगवान शिव ने सृष्टि की रक्षा के लिए विषपान किया था। इसके बाद सभी देवताओं ने उन्हें विभिन्न सामग्री से अभिषेक किया। इन्हीं कारणों से महाशिवरात्रि पर शिवलिंग की पूजा और जल चढ़ाने का विशेष महत्व माना जाता है।

यहां हम आपको महाशिवरात्रि 2026 पर शिवलिंग पर जल चढ़ाने का सबसे शुभ समय और सही विधि के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

महाशिवरात्रि 2026: शिवलिंग पर जल चढ़ाने का शुभ मुहूर्त

शिवलिंग पर जल किसी भी समय चढ़ाया जा सकता है, लेकिन सबसे शुभ समय 15 फरवरी 2026 की रात 12:09 बजे से 01:01 बजे तक रहेगा।

अन्य शुभ मुहूर्त:

ब्रह्म मुहूर्त: 05:17 AM – 06:08 AM

चर (सामान्य): 08:24 AM – 09:48 AM

लाभ (उन्नति): 09:48 AM – 11:11 AM

अमृत (सर्वोत्तम): 11:11 AM – 12:35 PM

शुभ (उत्तम): 01:59 PM – 03:23 PM

शुभ (उत्तम): 06:11 PM – 07:47 PM

अमृत (सर्वोत्तम): 07:47 PM – 09:23 PM

चर (सामान्य): 09:23 PM – 10:59 PM

लाभ (उन्नति): 02:11 AM – 03:47 AM (16 फरवरी)

शुभ (उत्तम): 05:23 AM – 06:59 AM (16 फरवरी)

शिवलिंग पर जल चढ़ाने की सही विधि

पहले स्नान करके स्वच्छ वस्त्र पहनें।

शिवलिंग के सामने दीपक और धूप जलाएं।

सबसे पहले शुद्ध जल या गंगाजल से अभिषेक करें।

इसके बाद दूध, दही, घी, शहद और शक्कर का अभिषेक करें।

शिवलिंग पर बेलपत्र, धतूरा, भांग और आक के फूल अर्पित करें।

ॐ नमः शिवाय मंत्र का ध्यानपूर्वक जाप करें।

अंत में शिवजी की आरती करें और भोग अर्पित करें।