हरियाली तीज 2020 : मां पार्वती का सौभाग्य मंत्र दिलाएगा पूर्ण फल, जानें पूजा विधि

आज सुहागिन महिलाओं के लिए बहुत महत्वपूर्ण दिन हैं क्योंकि आज हरियाली तीज का व्रत हैं जिसमें अपने सुहाग की लम्बी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखा जाता हैं। आज के दिन सुहागिन महिला सोलह श्रृंगार कर शिव-पार्वती की पूजा करते हैं और उनका आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। ऐसे में अगर आप पूजा का पूर्ण फल चाहते हैं तो मां पार्वती का सौभाग्य मंत्र मददगार साबित हो सकता हैं। यह मंत्र सौभाग्यवती स्त्रियों का सुहाग अखंड रखता है और अविवाहित कन्याओं के शीघ्र विवाह का योग बनाता है। हम यहां इसको पूजा विधि से जुड़ी जानकारी लेकर आए हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

पार्वती सौभाग्य मंत्र

हे गौरी शंकरार्धांगि यथा त्वं शंकर प्रिया।
तथा मां कुरु कल्याणी कांत कांता सुदुर्लभाम्।।

- सबसे पहले महिलाएं किसी बगीचे या मंदिर में एकत्रित होकर मां पार्वती की प्रतिमा को रेशमी वस्त्र और गहनों से सजाएं। कोरोना की वजह से बाहर जाना संभव नहीं है तो यह विधान घर के आंगन में ही करें।

- अर्द्ध गोले का आकार बनाकर माता की मूर्ति बीच में रखें और माता की पूजा करें।

- सभी महिलाओं में से एक महिला कथा सुनाएं, बाकी सभी कथा को ध्यान से सुनें व मन में पति का ध्यान करें और पति की लंबी उम्र की कामना करें।

- इस दिन सुहागिन महिलाएं अपनी सास के पांव छूकर उन्हें सुहागी देती हैं। सास न हो तो जेठानी या घर की बुजुर्ग महिला को देती हैं।

- कुछ जगहों पर महिलाएं माता पार्वती की पूजा करने के पश्चात लाल मिट्टी से नहाती हैं। मान्यता है कि ऐसा करने से महिलाएं पूरी तरह से शुद्ध हो जाती हैं।

- अनेक स्थानों पर तीज के दिन मेले लगते हैं और मां पार्वती की सवारी बड़े धूमधाम से निकाली जाती है। दिन के अंत में वे खुशी से नाचे-गाएं और झूला झूलें।

- माता पार्वती से अपने सुहाग को दीर्घायु देने के लिए सच्चे मन से शिव-पार्वती की आराधना करके इस त्योहार को मनाएं।