Navratri 2020 : पूजन के बाद जरूर करें मां कात्यायनी की यह आरती

आज नवरात्रि का छठा दिन हैं और आज मातारानी के कात्यायनी स्वरुप की पूजा की जाती हैं। भक्तों के रोग, शोक, संताप और भय नष्ट करने वाली मां कात्यायनी का पूजन कर सभी उनका आशीर्वाद प्राप्त करना चाहते हैं। मां कात्यायनी की पूजा करने से समस्त पाप भी नष्ट हो जाते हैं। पूजन का पूर्ण फल प्राप्त हो इसके लिए जरूरी हैं कि पूजन के बाद मां की आरती से उन्हें प्रसन्न किया जाए। इसलिए आज हम आपके लिए मां कात्यायनी की आरती लेकर आए हैं। तो आइये जानते है इसके बारे में।

जय जय अंबे जय कात्यायनी। जय जगमाता जग की महारानी ।।
बैजनाथ स्थान तुम्हारा। वहां वरदाती नाम पुकारा ।।
कई नाम हैं कई धाम हैं। यह स्थान भी तो सुखधाम है।।
हर मंदिर में जोत तुम्हारी। कहीं योगेश्वरी महिमा न्यारी।।
हर जगह उत्सव होते रहते। हर मंदिर में भक्त हैं कहते।।

कात्यायनी रक्षक काया की। ग्रंथि काटे मोह माया की।।
झूठे मोह से छुड़ानेवाली। अपना नाम जपानेवाली।।
बृहस्पतिवार को पूजा करियो। ध्यान कात्यायनी का धरियो।।
हर संकट को दूर करेगी। भंडारे भरपूर करेगी ।।
जो भी मां को भक्त पुकारे। कात्यायनी सब कष्ट निवारे।।