व्यक्ति के भाग्यशाली होने को दर्शाती हैं हथेली की ये रेखाएं, लगाएं अपना पता

हिन्दू धर्म में हस्तरेखा ज्योतिष का बहुत महत्व माना जाता हैं जिसकी मदद से व्यक्ति के हथेली में स्थित रेखाओं को देखकर उसके आने वाले समय के शुभ-अशुभ होने का आंकलन किया जा सकता हैं। हर व्यक्ति अपने भाग्य को लेकर परेशान रहता हैं और सोचता हैं कि यश भविष्य में कैसा होगा। इसलिए आज इस कड़ी में हम भी हथेली के कुछ ऐसी निशानों की जानकारी लेकर आए हैं जो दर्शाते हैं कि आप कितने भाग्यशाली हैं। तो आइये जानें इनके बारे में और लगे अपना पता।

- जीवन रेखा से निकलकर कोई रेखा गुरु पर्वत पर जाकर मिलती है तो व्यक्ति के पास कभी भी किसी चीज की कोई कमी नहीं रहती।

- कहीं से अचानक धन लाभ उन्हीं लोगों को मिलता है जिनकी हथेली पर में हृदय रेखा, भाग्य रेखा और सूर्य रेखा से मिलकर त्रिभुज का चिन्ह बनता हो।

- हथेली पर गुरु पर्वत पर बना वर्ग का निशान व्यक्ति को बहुत ही भाग्यशाली और धनवान बनता है।

- जीवन रेखा जहां पर खत्म होती है वहां पर अगर वर्ग का निशान बनता है तो वह व्यक्ति बहुत ही सफल होता है।

- उन व्यक्तियों को उनकी 35 वर्ष की उम्र में विशेष सफलता मिलती है जिनकी हथेली में मस्तिष्क रेखा से निकलकर शनि पर्वत पर जाकर मिलती है।

- अगर किसी व्यक्ति की अनामिका और मध्यमा उंगली पर वर्ग का निशान बना होता है तो व्यक्ति को अचानक धन की प्राप्ति होती है।

- अगर किसी व्यक्ति की हथेली पर जहां शनि पर्वत होता है वहां त्रिभुज के आकार का कोई निशान बना होता है तो वह व्यक्ति बहुत ही भाग्यशाली और धनवान होता है। ऐसे व्यक्तियों को उनके जीवन में बहुत मान-सम्मान प्राप्त होता है।

- अगर कोई रेखा चंद्र पर्वत से निकलते हुए शनि पर्वत पर जाकर मिलती हो तो ऐसे लोगों के पास काफी धन-सम्पदा इकट्ठी करता है।

- मणिबंध से शुरू होकर कोई रेखा सीधे सबसे छोटी उंगली तक आती है तो यह उनके लिए अचानक धन प्राप्ति का योग बनाता है।

- जिन व्यक्तियों की तर्जनी उंगली और कनिष्ठिका उंगली बराबर होती है वह व्यक्ति बहुत ही भाग्यशाली होता है।