नाक का आभूषण खो जाने का अर्थ है भविष्य में बदनामी, ऐसे और भी है संकेत

किसी भी स्त्री का श्रृंगार बिना गहनों के पूर्ण ही नहीं हो सकता हैं। गहने स्त्री के श्रृंगार में चार चाँद लगाने का कार्य करते हैं। गहने स्त्री के सौभाग्य की निशानी होते हैं, इसलिए ज्योतिष में गहनों का खोना अशुभ माना गया हैं। जी हाँ, धार्मिक ग्रंथों और पुराणों के अनुसार किसी भी तरह का आभूषण खोना दुर्भाग्य लाता है। आज हम आपको यही बताने जा रहे हैं कि किस आभूषण का खोना आने वाले किस दुर्भाग्य के आगमन की ओर संकेत देता हैं। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में।

* नाक का आभूषण खो जाने का अर्थ है भविष्य में बदनामी अथवा अपमान होगा।

* कानों में डालने वाला कोई गहना गुम हो जाए तो किसी बुरे और दुखद समाचार प्राप्त होता है। गले का हार गुम हो जाए तो वैभव में कमी आती है।

* बाजू बंद के गुमने से आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

* कंगन का खोना प्रतिष्ठा में कमी लाता है।

* अंगूठी के गुमने से सेहत संबंधित परेशानियां होती हैं।

* दाएं पैर की पायल गुमने से सामाज में बदनामी सहनी पड़ती है।

* बाएं पैर की पायल गुमना ऐक्सीडेंट अथवा महाविपदा का संकेत है।

* बिछुआ गुम हो जाए तो पति की सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ता है।

* सोना खोने पर गुरु के अशुभ प्रभावों का सामना करना पड़ता है। कहा जाता है कि गुरु के नाराज हो जाने यानी रुठ जाने पर परिवारिक कलह का सामना करना पड़ता है। साथ ही दांपत्य सुख में भी कमी आती है।