अंतिम सोमवार राशिनुसार करे शिव को ये चीजें अर्पित, कुछ ही दिनों में दिखने लगेंगे चमत्कार

भगवान शिव की पूजा के लिए सावन के सोमवार का विशेष महत्व माना जाता हैं। इस दिन की गई भगवान शिव की पूजा भक्तों के सभी दुःख-दर्द को दूर करती हैं। आज तो सावन का अंतिम सोमवार हैं और सावन के आज के दिन मुख्य रूप से शिव लिंग की पूजा होती है। जिसमें शिव लिंग का जलाभिषेक और बेल पत्र अर्पित किया जाता है। आज का दिन भगवान शिव की कृपा पाने के लिए बेहद उपयोग हैं। इसलिए आज हम आपको राशिनुसार उन चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें भगवान शिव को अर्पित करने से महादेव प्रसन्न होते हैं।

* मेष

मेष राशि वाले अपनी जो भी मनोकामना पूरी करना चाहते हैं उसके लिए शिव जी को पंचामृत अर्पित करें।

* वृषभ

इस राशि के लोग मनोकामना पूर्ति के लिए शिव जी को जल में दूध मिलाकर अर्पित करें।

* मिथुन

अगर मिथुन राशि के लोग सावन के आखिरी सोमवार पर अपनी मनोकामना पूरी करना चाहते हैं तो शिव जी को बेलपत्र अर्पित करें।

* कर्क

आप अपनी मनोकामना पूर्ति के लिए शिव जी को शक्कर अर्पित करें।

* सिंह

इस राशि के लोग शिव जी को गन्ने का रस चढ़ाएं। इससे आपकी तमाम समस्याएं दूर होंगी।

* कन्या

अपनी मन की इच्छा पूरी करने के लिए शिव जी को वनस्पति चढ़ाएं।

* तुला

अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए शिव जी को सफेद चंदन अर्पित करें।

* वृश्चिक

अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए शिव जी को दूध और जल अर्पित करें।

* धनु

शिव जी को केसर और जल अर्पित करने से धनु राशि के लोगों की सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी।

* मकर

अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए शिव जी को जल में काले तिल मिलाकर अर्पित करें।

* कुंभ

शिव जी को पंचामृत अर्पित करना आपकी सारी मनोकामनाओं को पूरा करेगा।

* मीन

अपनी मनोकामनाओं को पूर्ण करने के लिए कुश का जल शिव जी को अर्पित करें।