श्रावण मास में राशि के अनुसार लगाया गया शिव को भोग, दूर करता है चिंताए

श्रावण मास में हर भक्त अपने तरीके से पूजा-पाठ करता हैं और चाहता है कि भगवान शिव की कृपा उनपर बरसे। पूजा-पाठ के साथ भगवान को भोग भी चढ़ाया जाता हैं और शिव भगवान को खुश किया जाता हैं। क्या आप जानते हैं कि सावन के इस माह आपको कौन सा प्रसाद चढ़ाकर शिवजी को प्रसन्न करना चाहिए। अगर नहीं जानते हैं तो कोई बात नहीं क्योंकि आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि श्रावण मास में किस राशि के जातक को कौनसा भोग लगाना चाहिए। राशि के अनुसार भोग-प्रसाद चढ़ाएंगे तो भोलेनाथ उसे तुरंत स्वीकार करेंगे। तो आइये जानते हैं।

* मेष : शिवजी को गुड़ चढ़ाएं।
* वृष : सफेद मिठाई का प्रसाद लगाएं।
* मिथुन : इमरती का प्रसाद चढ़ाएं।
* कर्क : पांच प्रकार के सूखे मेवे चढ़ाएं।
* सिंह : शिव को खीर का भोग लगाएं।
* कन्या : भगवान शंकर को मालपुए चढ़ाएं।
* तुला : दूध मिश्री का भोग लगाएं।
* धनु : केसरयुक्त पेड़े चढ़ाएं।
* वृश्चिक : बूंदी के लड्डू का भोग लगाएं।
* मकर : खोपरापाक का प्रसाद शुभ होगा।
* कुंभ : गुलगुले पूरी का भोग लगाएं।
* मीन : ड्रायफ्रूट मिश्रित हलवे का भोग लगाएं।