Sawan 2022 : मनोकामना अनुसार करें महादेव का अभिषेक, जानें किन चीजों की पड़ेगी जरूरत

भगवान शिव को समर्पित सावन के महीने की आज 14 जुलाई से शुरुआत हो चुकी हैं। पूरे महीने शिव भक्त भोलेनाथ की पूजा करते हैं। मान्यता है कि इसी महीने में शिव जी ने माता पार्वती की तपस्या से प्रसन्न होकर उन्हें विवाह के लिए हां कहा था। हिंदू धर्म में सावन का महीना बेहद पवित्र माना जाता हैं जो कि भगवान शिव की कृपा पाने का जरिया बनता हैं। इस महीने में की गई शिव की पूजा से महादेव प्रसन्न होते हैं और मनचाहा वरदान देते हैं। सावन के दिनों में मंदिरों में महादेव का अभिषेक किया जाता हैं। लेकिन इस अभिषेक को अपनी मनोकामना अनुसार बताई गई चीजों के साथ किया जाए तो बेहद सुभ परिणाम प्राप्त होते हैं। आइए जानते हैं कि किन चीजों से शिवलिंग का अभिषेक करने पर भोलेबाबा जल्द प्रसन्न हो जाते हैं।

दही से अभिषेक

सावन के महीने में अगल आप शिवलिंग पर दही से अभिषेक करने पर जो लोग वाहन की इच्छा रखते हैं तो आपको जल्द ही वाहन की प्राप्ति हो सकती है।

फलों के रस से अभिषेक

सावन के महीने में फलों के रस से भगवान शिव का अभिषेक कर सकते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सावन सोमवार को सुबह जल्दी उठकर स्नान करें। फिर शिवलिंग पर ताजा फल के रस को चढ़ाएं। इस उपाय को करने से जातकों के स्वास्थ्य में सुधार होने लगता है।

शहद से अभिषेक


अगर आप धन की समस्या से जूझ रहे हैं तो आप इस सावन शहद के साथ अभिषेक करें। ऐसा करने से धन संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिलता है।

देसी घी से अभिषेक


यदि घर में कोई व्यक्ति अक्सर बीमार रहता है तो आपको भगवान महादेव के लिंग पर शुद्ध देसी घी का अभिषेक करना चाहिए। ऐसा करने से रोग दूर होने के साथ आपके वंश का विस्तार भी होता है।

गन्ने के रस से अभिषेक


सावन में गन्ने के रस से रुद्राभिषेक करने से लक्ष्मी जी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। साथ ही आर्थिक समस्याओं में भी लाभ होता है।

पंचामृत से अभिषेक

अगर आप पंचामृत महादेव का अभिषेक करते हैं तो आपके सभी प्रकार के कष्ट दूर होंगे। अगर आप पूरे सावन ऐसा न कर सकें तो सावन के सोमवार में करें।

गंगाजल और जल से अभिषेक


जल से भगवान शिव का अभिषेक करने पर मनुष्य को पुण्य की प्राप्ति होती है। इसके अलावा गंगाजल से शिवजी लिंग पर रुद्राभिषेक करने भी बेहद शुभ माना जाता है। कहते हैं कि ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि बनी रहती है।

बेलपत्र से अभिषेक


यदि सुखी गृहस्थ जीवन की कामना है तो 40 दिनों तक रोज बेलपत्र से महादेव का अभिषेक करें और ओम नम: शिवाय मंत्र का जाप करें।

इत्र से अभिषेक


अगर आप अपने शादीशुदा जीवन से खुश नहीं है तो भगवान शिव के लिंग पर इत्र से अभिषेक करें। ऐसा करने से आपके अपने पति के साथ संबंध मधुर बनेंगे।