आपकी अमीरी के बारे में बताएँगे हथेली पर बने ये ख़ास निशान

आपने यह तो सुना ही होगा कि हर इंसान की किस्मत अपने हाथ में होती हैं जिसे वह अपनी मेहनत से बदल सकता हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मेहनत के साथ किस्मत का होना भी बहुत जरूरी होता हैं। जी हाँ, हर इंसान के हाथ में अपनी तक़दीर की रेखाएं होती हैं, जो उनके भविष्य के बारे में बताती हैं। ये रेखाएं इंसान के जीवन और उसमें उसकी स्थिति को भी दर्शाती हैं। इसलिए आज हम अपना भविष्य जानने के इच्छुक लोगों को हथेली के उन निशानों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो बताते हैं कि आप अमीर बनेंगे या गरीब। तो आइये जानते हैं इन निशानों के बारे में।

* अगर किसी व्यक्ति की हथेली पर त्रिकोण की आकृति, जीवन रेखा गोलाई से युक्त और मस्तिष्क रेखा दो भागो में बिखरी हो तब ऐसा व्यक्ति अपने जीवन में बहुत पैसा कमाता है और उसे अचानक धन लाभ मिलता है।

* अगर किसी व्यक्ति की हथेली पर भाग्य रेखा, मणिबंध रेखा जहां से कलाई शुरू होती है वहां पर बनती है और शनि पर्वत पर बिना काटे शनि पर्वत तक मिलती हो वह व्यक्ति बहुत लकी होता है। वह अपने जीवन में बहुत तरक्की करता है।

* ऐसा व्यक्ति अमीर बनता है जिसकी हथेली भारी और उंगलियां कोमल होती है। इन व्यक्तियों की कुंडली में धनवान बनने के योग होते हैं।

* जिस व्यक्तियों का शनि पर्वत उभरा हुआ होता है वह अमीर जरूर बनता है और समाज में मान- सम्मान प्राप्त करता है।