अगर आपके हाथ में है ये रेखा, हो सकता है प्रेम विवाह 

हाथों की लकीरों को देखकर कई बार आपके मन में ये सवाल जरूर आता होगा कि क्या हाथों की लकीरों से भी आने वाले भाग्य और भविष्य का पता लगाया जा सकता है। हाथो की लकीरों में जीवन की कई अपार संभावनाओं का पता लग सकता है।

आज हम आपको बता रहे है ऐसी रेखा जिससे जान सकते है आप भी अपने प्रेम विवाह के बारे में : कौनसी रेखायें हैं प्रेम विवाह के लिए ? बुध पर्वत अर्थात सबसे छोटी अंगुली के नीचे का स्थान , इसी बुध पर्वत की अंत में कुछ आड़ी रेखाएं होती है इन्हें ही विवाह रेखा कहतें हैं।

- इन रेखाओं की संख्या जितनी ज्यादा होगी उतने ज्यादा ही उस व्यक्ति के प्रेम प्रसंग की संभावनायें ज्यादा होती है।

- अगर ये रेखाएं ज्यादा नीचे ओर हुयी तो दाम्पत्य जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

- ये रेखाएँ अगर बढ़ती हुई रिंग फिंगर तक पहुँच जावे तो ऐसे व्यक्ति का विवाह किसी विशिस्ट व्यक्ति से होता है।